नए अवतार में आया iQOO का तगड़ा स्मार्टफोन, मिलती है 7000mAh बैटरी और चकाचक लुक


iQOO ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 Apex Edition लॉन्च कर दिया है. ये कंपनी के iQOO 15 सीरीज़ का स्पेशल एडिशन है, जो पहले से मौजूद एल्फा और लेजेंड वेरिएंट्स के साथ आता है. यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो दमदार परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं.

iQOO 15 एपेक्स एडिशन की शुरुआती कीमत 72,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है. वहीं, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है.

कंपनी प्री-बुकिंग ऑफर के तहत 6,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी दे रही है, जिससे इसकी कीमत और कम हो जाती है. इसकी सेल 6 अप्रैल से शुरू होगी और ये अमेज़न, iQOO की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा.

खास है सभी फीचर्स
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए शानदार है. इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है.

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.85 इंच का 2K LTPO AMOLED स्क्रीन दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. ये डिस्प्ले काफी स्मूद और ब्राइट है, जिससे गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव बेहतर हो जाता है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है. इसके साथ LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है, जिससे फोन तेज और लैग-फ्री काम करता है.

कैमरा सेक्शन में भी ये फोन काफी मजबूत है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. iQOO 15 Apex Edition एक पावरफुल फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जो बैटरी, परफॉर्मेंस और कैमरा के मामले में बेहतरीन ऑप्शन बनकर सामने आया है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img