iQOO Z11x : Sony का कैमरा और 7200mAh की बैटरी, मिड-सेगमेंट में तहलका मचाने आ गया iQOO ये फोन


Last Updated:

iQOO Z11x : इस फोन में 6.76 इंच (6.76-inch) का बड़ा एलसीडी (LCD) डिस्प्ले दिया गया है. यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 (Android 16) पर आधारित ओरिजिन ओएस 6 पर काम करता है. इसका मेन कैमरा 50 एमपी का है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

iQOO Z11x को तीन अलग-अलग वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है.

नई दिल्‍ली. स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQOO ने भारतीय बाजार में आज अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11x लॉन्च कर दिया है. यह फोन खास तौर पर उन छात्रों और युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ और रफ-एंड-टफ इस्तेमाल के लिए एक मजबूत डिवाइस की जरूरत होती है. इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी, बड़ी बैटरी और पानी व धूल से बचाने वाली IP69+ रेटिंग है.

कंपनी का दावा है कि यह बैटरी भारी इस्तेमाल के बावजूद दो दिन तक चल सकती है. बॉक्स में फोन के साथ 44W का फास्ट चार्जर भी दिया गया है, जो इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने में सक्षम है. इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो चिपसेट दिया गया है. यह 4nm प्रोसेसर पर आधारित एक ऑक्टा-कोर सीपीयू है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के दौरान फोन को गर्म नहीं होने देता.

iQOO Z11x डिस्‍प्‍ले

iQOO Z11x में 6.76 इंच (6.76-inch) का बड़ा एलसीडी (LCD) डिस्प्ले दिया गया है. यह डिस्प्ले 1080×2344 पिक्सल के फुल एचडी प्लस (FHD+) रेजोल्यूशन के साथ आता है. गेमिंग और स्मूथ स्क्रॉलिंग के लिए इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है. धूप में स्पष्ट विजिबिलिटी के लिए इसमें 1200 निट्स (nits) की पीक ब्राइटनेस मिलती है.

iQOO Z11x फीचर्स एंड स्‍पेशिफिकशंस

फीचर विवरण
डिस्प्ले 6.76-इंच, FHD+, 120Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7400 Turbo (4nm)
रैम (RAM) 6GB / 8GB LPDDR4x
स्टोरेज 128GB / 256GB UFS 3.1
रियर कैमरा 50MP (Sony) + 2MP
फ्रंट कैमरा 32MP
बैटरी/चार्जिंग 7200mAh / 44W फास्ट चार्जिंग
सेफ्टी साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर
रेटिंग IP68 और IP69+ डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस

iQOO Z11x परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 (Android 16) पर आधारित ओरिजिन ओएस 6 पर काम करता है. कंपनी ने वादा किया है कि इस फोन को 2 साल तक प्रमुख ओएस अपडेट और 4 साल तक सुरक्षा अपडेट (Security Updates) मिलते रहेंगे.

कैमरा सेटअप

iQOO Z11x में सोनी (Sony) का दमदार सेंसर इस्तेमाल किया गया है. मुख्य कैमरा 50MP का सोनी आईएमएक्स 852 सेंसर, जो f/2.45 अपर्चर के साथ आता है. सेकेंडरी कैमरा 2MP का बोकेह (Bokeh) लेंस से लैस है जो पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए बेहतरीन है. 32MP का हाई-रेजोल्यूशन फ्रंट कैमरा दिया गया है. खास बात यह है कि इसके फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है. इसमें इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) तकनीक भी दी गई है.

iQOO Z11x कीमत

iQOO Z11x को तीन अलग-अलग वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है. इसकी बिक्री 16 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे से अमेजन (Amazon) और iQOO की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी.

  • 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹18,999 है.
  • 8GB + 128GB वेरिएंट आपको ₹20,999 में मिलेगा.
  • 8GB + 256GB वेरिएंट का प्राइस ₹22,999 रुपये रख गया है.

iQOO Z11x लॉन्च ऑफर

यदि आप Axis Bank या SBI के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं, तो आपको ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, जिससे शुरुआती कीमत प्रभावी रूप से ₹16,999 हो जाएगी. यह फोन प्रिज्मैटिक ग्रीन (Prismatic Green) और टाइटन ब्लैक (Titan Black) रंगों में उपलब्ध होगा.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img