भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, बुढानभाट कैम्प, 40वी0 वा० जिला – खैरागढ़ छुईखदान गंडई में रक्षा बंधन पर्व का आयोजन किया गया जिसमें बहन ब्रह्मा कुमारियों (राजयोग सेवा केन्द्र, छुईखदान ) के द्वारा भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों को रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर राखी बांधकर जवानों के मनोबल को उत्साहित किया तथा इस पावन अवसर पर सहायक सेनानी अगस्टीन बा, निरीक्षक राजीब कुमार, निरीक्षक बरमेश्वर खरवार, एव अन्य पदाधिकारियों सम्मिलित हुए।
बहन ब्रह्मा कुमारियों के द्वारा जवानों को मेडिटेशन के बारे जानकारी साझा किया तथा रक्षा बंधन के उपहार में जवानों से ब्रह्मा कुमारियों ने संकल्प दिलवाया कि मानव जीवन में सुख समृधि और बुरी आदतों को त्याग करें।