LPG की किल्लत में ये ऐप्स बने लाइफसेवर, बुकिंग पर दे रहे हैं कैशबैक, लोग तेजी से कर रहे हैं यूज़


देश में इन दिनों LPG सिलेंडर की कमी ने घर-घर में चिंता बढ़ा दी है. वेस्ट एशिया (मुख्य रूप से ईरान से जुड़े संघर्ष) के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में शिपिंग बाधित होने से भारत की LPG इंपोर्ट्स प्रभावित हुई हैं, जिसके चलते घरेलू कुकिंग गैस की सप्लाई पर दबाव बढ़ गया है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2026 के पहले हफ्ते में पैनिक बुकिंग के कारण डेली बुकिंग रिक्वेस्ट्स सामान्य से 30-40% तक बढ़ गईं, जबकि कई शहरों में होटल-रेस्तरां और कमर्शियल यूजर्स को सिलेंडर मिलना मुश्किल हो रहा है.

सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए रिफाइनरीज से LPG प्रोडक्शन 30% तक बढ़ाया है, 25-दिन का लॉक-इन रूल लागू किया है, और पैनिक बुकिंग/हॉर्डिंग पर सख्ती बरती जा रही है.

Indane (IndianOil ONE ऐप), HP Gas (HP Pay ऐप), और Bharat Gas (Hello BPCL ऐप) जैसे ऑफिशियल ऐप्स के साथ-साथ Paytm, PhonePe, Google Pay, BHIM और MobiKwik जैसी थर्ड-पार्टी ऐप्स से आसानी से बुकिंग और पेमेंट कर सकते हैं.

इन ऐप्स पर चल रहे स्पेशल ऑफर्स, कैशबैक, रिवार्ड पॉइंट्स और डिस्काउंट्स न सिर्फो समय बचाते हैं बल्कि थोड़ी-बहुत राहत भी देते हैं. आइए हम आपको बताएंगे कि इन ऐप्स पर अभी कौन-कौन से ऑफर्स चल रहे हैं, कैसे बुकिंग करें. इससे आप बिना लाइन लगाए या एजेंसी के चक्कर काटे अपने किचन को चलाते रह सकते हैं.

BHIM App / Hello BPCL App (Bharat Gas के लिए)

भारत गैस रिफिल बुक और पे करने पर ₹75 तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है.

नए BHIM UPI यूजर्स को ₹50 कैशबैक मिल रहा है.

एक्जिस्टिंग BHIM यूजर्स को ₹30 कैशबैक मिल रहा है.

यह ऑफर लिमिटेड पीरियड का है.

Bharat Gas के लिए Hello BPCL ऐप या BHIM से @upi यूज करके पेमेंट करें.

2. Paytm, PhonePe, Google Pay (सभी गैस कंपनियों के लिए) इन ऐप्स से LPG बुकिंग (Indane, HP, Bharat) पर अक्सर कैशबैक, डिस्काउंट या कूपन्स मिलते हैं.

Paytm पर HP Gas/Indane बुकिंग के दौरान एक्साइटिंग डील्स, कैशबैक पॉइंट्स और कूपन्स ऑफर होते हैं.

फोनपे/गूगल पे में भी ‘Recharge & Bills’ > ‘Gas Cylinder/LPG’ सेक्शन में बुकिंग पर समय-समय पर कैशबैक प्रमोशन्स चलते हैं.

हाल के आउटेज के दौरान गैस एजेंसियां इन्हीं ऐप्स का इस्तेमाल करने की सलाह दे रही हैं.

3. MobiKwikBharat Gas, HP Gas और Indane बुकिंग पर SuperCash और कैशबैक ऑफर्स.

गैस बुकिंग पर स्पेशल डिस्काउंट्स और डील्स उपलब्ध.

4. HP Pay App (HP Gas के लिए) डायरेक्ट बुकिंग और पेमेंट पर Happy Coins या रिवार्ड्स मिलते हैं.

UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है.

ऐप से बुकिंग, ट्रैकिंग और पेमेंट सब एक जगह हो जाएगी.

5. IndianOil ONE App (Indane Gas के लिए) अभी ये ऐप गूगल प्ले पर सबसे ज्यादा डाउनलोड हो रहा है. इस तरह ChatGPT भी पीछे रह गया है.

कोई बड़ा कैशबैक ऑफर नहीं दिख रहा, लेकिन बुकिंग ट्रैकिंग, डिलीवरी स्टेटस और XTRAREWARDS लॉयल्टी पॉइंट्स मिलते हैं. सप्लाई इश्यू के कारण यूजर्स इसे ज्यादा यूज कर रहे हैं.

नोट: ये सभी ऑफर्स समय के साथ बदल सकते हैं, इसलिए ऐप ओपन करके ‘Offers’ या ‘Promotions’ चेक करें.

जरूरी बातें: WhatsApp बुकिंग (ऑफर्स नहीं, लेकिन सुविधा): Indane – 7588888824, HP Gas – 92222 01122, Bharat Gas – 1800224344 पर ‘Hi’ भेजकर बुक करें.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img