‘गिरने के मामले में रुपये और BJP की छवि के बीच जबरदस्त मुकाबला हो रहा है’, अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर तंज


उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “गिरने के मामले में रुपये और बीजेपी की छवि के बीच जबरदस्त मुकाबला चल रहा है।”

उन्होंने दावा किया, “जैसे-जैसे भाजपाई लोगों के कांड-कुकर्मों और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो रहा है, वैसे-वैसे बीजेपी की छवि और नीचे गिरती जा रही है।”

यादव ने कहा, “भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों के खुलासे तो हो रहे हैं, लेकिन इस्तीफे नहीं। बीजेपी में हमेशा नैतिक दिवालियापन रहा है, अब तो वह पराकाष्ठा पर है।”



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img