गर्मी में ये हरा पत्ता कूलिंग एजेंट! लू से बचाए, बाल झड़ने से रोके, एसिडिटी दूर करे, बिच्छू काटे तब भी आए काम


Last Updated:

Summer Health Tips: गर्मी बढ़ते ही कई लोगों को पेट में जलन, गैस और एसिडिटी की समस्या होने लगती है. ऐसे में पुदीने की हरी पत्तियां काफी फायदेमंद मानी जाती हैं. पुदीने का रस पेट को ठंडक पहुंचाता है और पाचन को बेहतर बनाता है. लेकिन, ये पत्ती का ऐसा इस्तेमाल कुछ ही लोगों को पता होगा. जानें…

Summer Health Tips: गर्मी शुरू हो गई है. इसी के साथ घरों में पुदीने का इस्तेमाल भी बढ़ गया है. अमूमन चटनी या सलाद में पुदीने का इस्तेमाल होता है. लेकिन, विंध्य क्षेत्र में इसे औषधीय रूप में भी उपयोग किया जाता है. पुराने समय से ही घरेलू उपचार के रूप में पुदीने का प्रयोग किया जाता रहा है. पुदीना को प्राकृतिक कूलिंग एजेंट के रूप में जाना जाता है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं में भी लाभकारी माना जाता है. गर्मी के मौसम में लोग इसका इस्तेमाल अधिक मात्रा में करते हैं.

औषधीय पौधों में पुदीना पत्ती को बेहद गुणकारी माना जाता है. इसका उपयोग आमतौर पर चटनी बनाकर या शरबत के रूप में किया जाता है. पुदीने की चटनी भारतीय भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी लाभदायक होती है. वहीं पुदीना का शरबत गर्मी में शरीर को ठंडक देने के लिए खास तौर पर पिया जाता है. सीधी के आयुष अधिकारी डॉ. नरेंद्र पटेल के अनुसार पुदीना पत्ती के बारे में अधिकतर लोग जानते तो हैं, लेकिन इसके औषधीय गुणों की जानकारी बहुत कम लोगों को होती है.

उन्होंने बताया, पुदीने की पत्तियों में कई प्रकार के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं. पुदीना का सेवन खासतौर पर उदर रोगों में लाभ पहुंचाता है. इसके सेवन से एसिडिटी और अम्लपित्त में राहत मिलती है और पेट में गैस बनने की समस्या कम होती है. पुदीना पेट साफ करने में भी मदद करता है. इसके अलावा मुंह की दुर्गंध दूर करने के लिए भी लोग इसकी पत्तियों को चबाते हैं. त्वचा रोगों में भी पुदीना काफी लाभकारी माना जाता है.

छाला तो पीसकर लगा लें
डॉ. पटेल ने बताया कि पुदीने का उपयोग अलग-अलग तरीकों से किया जा सकता है. इसके पत्तों का रस निकालकर पीना, चटनी बनाकर खाना या शरबत के रूप में इसका सेवन करना फायदेमंद होता है. उन्होंने बताया कि दो चम्मच पुदीना रस पीने से एसिडिटी में तुरंत राहत मिल सकती है. बाजार में भी पुदीना से बनी कई प्रकार की दवाइयां उपलब्ध हैं. मुंह के छालों की समस्या में भी पुदीना लाभकारी माना जाता है. इसके पत्तों का काढ़ा बनाकर गरारे करने से छालों में राहत मिलती है. वहीं पत्तियों को पीसकर छालों वाली जगह पर लगाने से दर्द कम होता है.

बिच्छू काटने में भी उपयोगी
इसके अलावा बिच्छू के काटने पर होने वाले दर्द और जलन में भी पुदीना उपयोगी बताया गया है. सूखे पुदीने के पत्तों को पीसकर प्रभावित स्थान पर लेप लगाने से दर्द और जलन में राहत मिल सकती है. इस तरह पुदीना एक साधारण दिखने वाला लेकिन बेहद गुणकारी औषधीय पौधा है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं में प्राकृतिक राहत देने का काम करता है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img