डोंगरगढ़ – मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी के निर्देशानुसार पूरे देश में “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है,जिसे छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के मार्गदर्शन में कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक जिले और ब्लॉक में संचालित किया गया।इसी क्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ने “हमारे वोटों की चोरी रोको — वोट चोर गद्दी छोड़ो” अभियान के तहत राजनांदगांव जिले के विभिन्न गांवों में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया।इस अभियान को जनता से अभूतपूर्व समर्थन मिला।

इस दौरान विष्णु लोधी ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा —लोकतंत्र की असली ताकत जनता के वोट में है। जब वोटों की चोरी होती है, तो यह केवल किसी उम्मीदवार का नहीं, बल्कि पूरे लोकतंत्र का अपमान होता है। हम इस अन्याय के खिलाफ जनता की आवाज बनकर खड़े रहेंगे। गांव-गांव जाकर उन्होंने किसानों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को इस अभियान से जोड़ा और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
जनता ने इस पहल का जोरदार समर्थन करते हुए बड़ी संख्या में हस्ताक्षर किए और कहा कि —हमारे वोट हमारी अस्मिता हैं, उनकी चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हजारों नागरिकों के हस्ताक्षरों से भरे हुए फार्म को विष्णु लोधी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज से सौजन्य भेंट कर सौंपा।इस दौरान उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को जिले की जनता के जोश, एकजुटता और लोकतंत्र की रक्षा के प्रति जागरूकता की जानकारी दी।
विष्णु लोधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी उसी निष्ठा के साथ लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगी।
