इस वीकेंड बोटिंग, बर्ड वॉचिंग और कल्चर का मजा लेना है! तो नोएडा से कुछ घंटों की दूरी पर इन 5 जगहों को करें एक्सप्लोर


Noida Weekend Gateway: वीकेंड आते ही अक्सर हम सोचते हैं “कहां जाएं, क्या करें?” खासकर जब लंबी छुट्टी नहीं मिली हो और शहर की भाग-दौड़ से ब्रेक लेना हो. नोएडा की सेंट्रल लोकेशन इसे शॉर्ट ट्रिप के लिए परफेक्ट बनाती है. यहां से सिर्फ 1–3 घंटे में आप फैमिली, दोस्तों या कपल्स के साथ नेचर, एडवेंचर या शांति भरी जगहों का आनंद ले सकते हैं. चाहे डे ट्रिप हो या शॉर्ट वीकेंड गेटअवे, नोएडा के पास कई ऐसे विकल्प हैं, जहां आप बिना ज्यादा स्ट्रेस के क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं. नोएडा से नज़दीकी ये गेटवे आपको शहर की हलचल से दूर ले जाएंगे और थोड़ी देर के लिए मन को तरोताजा कर देंगे. यहां न सिर्फ पिकनिक और वॉक के लिए जगह है, बल्कि एडवेंचर, कल्चर और आध्यात्मिक अनुभव भी मिलते हैं. आइए जानते हैं कुछ ऐसे बेस्ट वीकेंड गेटवे जिनमें आप सिर्फ 1–3 घंटे में पहुंच सकते हैं.

1. दमदमा लेक
अरावली पहाड़ियों से घिरी दमदमा लेक नोएडा के पास का सबसे पॉपुलर वीकेंड गेटअवे है. यहां बोटिंग, एडवेंचर स्पोर्ट्स और खूबसूरत नेचर का मज़ा लिया जा सकता है. फैमिली पिकनिक, कपल्स डेट या कॉर्पोरेट आउटिंग के लिए यह आदर्श जगह है.

बेस्ट फॉर: फैमिली, कपल्स, एडवेंचर लवर्स
एक्टिविटीज़: बोटिंग, पिकनिक, रॉक क्लाइम्बिंग
दूरी: लगभग 2 घंटे

दमदमा लेक आपको रिलैक्सेशन और एक्टिव फन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देता है.

2. बोटैनिकल गार्डन नोएडा
अगर आप सिंपल और रिफ्रेशिंग आउटिंग चाहते हैं, तो नोएडा का बोटैनिकल गार्डन एक बढ़िया विकल्प है. यहां हरियाली, वॉकिंग पाथ और शांत माहौल मिलता है.

बेस्ट फॉर: फैमिली, बच्चे, सीनियर्स
आइडियल फॉर: शॉर्ट डे आउटिंग
लोकेशन: नोएडा

यह जगह दिनभर के लिए शांति और ताजगी का अहसास देती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

3. ओखला बर्ड सेंचुरी
ओखला बर्ड सेंचुरी दिल्ली–नोएडा बॉर्डर पर स्थित एक शांत और सुंदर नेचर एस्केप है. यहां 200 से ज्यादा लोकल और माइग्रेंट पक्षियों की प्रजातियां देखी जा सकती हैं. सुबह-सुबह यहां की सैर करना बेहद आनंददायक होता है, खासकर फोटोग्राफर्स और बर्ड लवर्स के लिए.

बेस्ट फॉर: नेचर लवर्स, शांत वॉक
बेस्ट टाइम: सुबह, सर्दियों में
दूरी: नोएडा से 30–45 मिनट

यह जगह उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो शहर की भाग-दौड़ से कुछ देर के लिए दूर रहना चाहते हैं.

4. इस्कॉन टेंपल नोएडा
इस्कॉन मंदिर नोएडा आध्यात्मिक अनुभव के लिए परफेक्ट है. सुबह या शाम की आरती में भाग लेकर आप मन को शांति और राहत महसूस कर सकते हैं.

बेस्ट फॉर: मेडिटेशन, फैमिली विज़िट
बेस्ट टाइम: सुबह या शाम
लोकेशन: नोएडा

यहां का शांत माहौल और भक्ति संगीत एक अलग तरह का सुकून देता है.

5. सूरज कुंड (Suraj Kund)
सूरज कुंड अपने ऐतिहासिक जलाशय और कल्चरल महत्व के लिए जाना जाता है. खासकर सूरजकुंड इंटरनेशनल क्रॉफ्ट मेला के दौरान यह जगह रौनक से भर जाती है. बाकी समय भी यह शांत और फोटोजेनिक लोकेशन है.

बेस्ट फॉर: कल्चरल ट्रिप, फोटोग्राफी
बेस्ट टाइम: मेला सीजन
दूरी: 1.5–2 घंटे

सूरज कुंड के आसपास छोटे कैफे और लोकल शॉप्स भी हैं, जो ट्रिप को और मज़ेदार बनाते हैं.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img