Last Updated:
Sirohi Tourist Spot: राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में स्थित लक्की लेक पर्यटकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र है. यहां सिर्फ बोटिंग ही नहीं, बल्कि कई शानदार सेल्फी पॉइंट्स भी मौजूद हैं, जहां से झील और आसपास की पहाड़ियों का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है. सनसेट के समय यहां का व्यू और भी खूबसूरत हो जाता है, जो फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं. नक्की लेक के आसपास बने व्यू पॉइंट्स, गार्डन एरिया और वॉकिंग ट्रैक पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. खासकर कपल्स और युवाओं के बीच ये जगह काफी लोकप्रिय है, जहां वे यादगार तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं.
नक्की लेक के परिक्रमा पथ से टॉड रॉक व्यू पॉइंट पहुंचने के लिए आपको करीब 150 सीढियां चढ़ना पड़ता हैं. यहां से नक्की लेक और शहर का एरियल व्यू देखने को मिलता है. पास में ही एक मेंढक जैसी दिखाई देने वाले बड़ी चट्टान भी हैं. इस चट्टान की वजह से ही इस व्यू पॉइंट का ये नाम पड़ा.

माउंट आबू की नक्की लेक के परिक्रमा पथ पर बनी ये जगह सेल्फ लवर्स का फेवरेट स्पॉट हैं. यहां से नक्की लेक और आई लव माउंट आबू लिखे स्थान का नजारा कैमरे में कैद किया जा सकता हैं. रात के समय सुंदर लाइटिंग और फव्वारे के सुंदर नजारे यहां से देखने पर पर्यटकों को काफी पसंद आते हैं.

नक्की लेक के परिक्रमा पथ पर बना भारतमाता नमन स्थल धार्मिक स्थल होने के साथ साथ पर्यटकों के लिए सेल्फी लेने और यहां से सुंदर फोटो क्लिक करने के लिए बेस्ट स्पॉट हैं. ऊंचाई पर मंदिर बना होने से पूरे इलाके का सुंदर नजारा यहां से दिखाई देता हैं. मुख्य नक्की लेक चौराहे से ये जगह कुछ कदम की दूरी पर ही हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

नक्की लेक के परिक्रमा पथ पर बना ये पार्क राजस्थान की प्रसिद्ध इमारतों और प्रदेश के राज्य पशु, रणथंबोर के टाइगर समेत राजस्थान की विरासत को दर्शाने वाली कलाकृतियों को एक स्थान पर पर्यटकों को दिखाने के लिए विकसित किया गया हैं. ये जगह पर्यटकों की फेवरेट शूटिंग लोकेशन में से एक हैं.

माउंट आबू नक्की लेक से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर बना ये व्यू पॉइंट डूबते सूरज के सुंदर नजारे को कैमरे में कैद करने के लिए बेस्ट जगह हैं. चारों तरफ हरियाली, पहाड़ और शांत वातावरण पर्यटकों को काफी पसंद आता हैं. यहां आप एडवेंचर इक्विटीज का भी आनंद ले सकते हैं.

माउंट आबू नक्की लेक के परिक्रमा पथ से शुरू होने वाली ये नेचुरल ट्रेल नक्की लेक और अरावली की पहाड़ियों का बेस्ट व्यू दिखाई देने वाली फेमस लोकेशन हैं. इस पाथ–वे से 2.5 किलोमीटर पैदल चलकर सीधा सनसेट पॉइंट पहुंच सकते हैं. यहां आप वन्यजीवों और पक्षियों की प्रजातियों को भी करीब देखने का मौका मिल सकता हैं.

नक्की लेक के किनारे बना प्राचीन रघुनाथ मंदिर इस झील के सुंदर नजारों देखने के लिए बेस्ट स्पॉट भी हैं. यहां से पूरी झील का नजारा देखा जा सकता हैं. इसलिए मंदिर के पास से काफी पर्यटक नक्की लेक की फोटो क्लिक करने यहां आते हैं. ये प्राचीन मंदिर 14वीं शताब्दी में बनवाया गया था. मंदिर में भगवान राम अकेले बालस्वरुप में विराजमान हैं.





