Health Tips: आज के बदलते खानपान में डीप फ्राई भोजन जैसे समोसा, कचौड़ी और पकौड़े आम हो गए है जो दिल और पाचन तंत्र के लिए नुकसानदायक हो सकते है. आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. पल्लव प्रजापति के अनुसार आयुर्वेद में अधिक तली-भुनी चीजें वर्जित मानी गई है, क्योंकि इससे वसा और कोलेस्ट्रॉल बढ़कर हृदय रोग का खतरा बढ़ता है. खासकर बार-बार गर्म किए गए तेल का उपयोग अधिक हानिकारक होता है. डीप फ्राइंग के लिए मूंगफली, राइस ब्रान और सीमित मात्रा में सरसों का तेल बेहतर माने जाते है, क्योंकि इनका स्मोक पॉइंट अधिक होता है. विशेषज्ञ सलाह देते है कि डीप फ्राई भोजन हफ्ते में एक बार ही लें. तेल दोबारा न इस्तेमाल करें और सही तापमान बनाए रखें. जहां संभव हो शैलो फ्राई या एयर फ्राई विकल्प अपनाएं. स्वाद जरूरी है, लेकिन संतुलित और संयमित भोजन स्वास्थ्य के लिए अधिक महत्वपूर्ण है.





