डायबिटीज के मरीजों को अंडा खाना चाहिए या नहीं? अगर आप भी रहते हैं कंफ्यूज, तो यहां जानिए हकीकत


Last Updated:

Eggs and Diabetes: शुगर के मरीज अक्सर इस कंफ्यूजन में रहते हैं कि उन्हें अंडा खाना चाहिए या नहीं. डाइटिशियन पूनम दुनेजा के अनुसार अंडे में कार्बोहाइड्रेट न होने के कारण यह ब्लड शुगर लेवल को नहीं बढ़ाता है. उबालकर या कम तेल में सब्जियों के साथ अंडा खाना डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प माना जाता है.

Zoom

डायबिटीज के मरीज रोज एक अंडा खा सकते हैं. इससे शुगर लेवल बढ़ने का रिस्क नहीं होता है.

Is Egg Safe for Diabetics: डायबिटीज के मरीजों को खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है. जरा सी लापरवाही से उनका शुगर लेवल अनकंट्रोल हो जाता है और तबीयत बिगड़ जाती है. शुगर के मरीजों के लिए अपनी डाइट फिक्स करना किसी चैलेंज से कम नहीं है, क्योंकि एक गलत फैसला ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है. अंडा प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है और कई लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं. डायबिटीज के मरीज अक्सर इस डर में रहते हैं कि कहीं अंडा खाने से उनका शुगर लेवल गड़बड़ न हो जाए. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या डायबिटीज के मरीज अंडा खा सकते हैं या नहीं?

नई दिल्ली के PSRI हॉस्पिटल की डाइटिशियन पूनम दुनेजा ने News18 को बताया कि अंडा प्रोटीन का एक कंप्लीट सोर्स है, जिसमें कार्ब्स की मात्रा न के बराबर होती है. डायबिटीज के मरीजों के लिए कम कार्बोहाइड्रेट वाला खाना सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह ब्लड शुगर में अचानक होने वाले उछाल को रोकता है. अंडे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) बहुत कम होता है, जिसका मतलब है कि इसे खाने के बाद ग्लूकोज लेवल स्थिर रहता है. इसके अलावा अंडे में मौजूद प्रोटीन पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे ओवरईटिंग की संभावना कम हो जाती है और वजन कंट्रोल रहता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डाइटिशियन ने बताया कि अंडे के पीले भाग को लेकर सबसे ज्यादा भ्रम फैला हुआ है. अंडे की जर्दी में कोलेस्ट्रॉल होता है, लेकिन अधिकांश लोगों के लिए डाइट से मिलने वाला कोलेस्ट्रॉल खून के कोलेस्ट्रॉल स्तर को उतना प्रभावित नहीं करता जितना कि सैचुरेटेड और ट्रांस फैट करते हैं. अंडे की जर्दी में कई महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो डायबिटीज के कारण आंखों को होने वाले नुकसान से बचाते हैं. अगर किसी मरीज को पहले से ही दिल की बीमारी या हाई कोलेस्ट्रॉल की गंभीर समस्या है, तो उन्हें सप्ताह में 3-4 अंडों तक सीमित रहना चाहिए या केवल एग व्हाइट का सेवन करना चाहिए.

डायबिटीज में अंडे के फायदे इस बात पर निर्भर करते हैं कि आप उसे कैसे पकाते हैं. अंडे को मक्खन, भारी तेल या प्रोसेस्ड मीट के साथ तलकर खाना नुकसानदेह हो सकता है. सबसे सुरक्षित तरीका है कि आप अंडे को उबालकर या कम तेल में पोच्ड एग के रूप में खाएं. इसे ढेर सारी हरी सब्जियों जैसे पालक, टमाटर और शिमला मिर्च के साथ ऑमलेट बनाकर खाना फाइबर की मात्रा को बढ़ा देता है, जो शुगर कंट्रोल में और भी मददगार होता है. एक स्वस्थ डायबिटिक व्यक्ति प्रतिदिन एक अंडा सुरक्षित रूप से खा सकता है, लेकिन किसी भी बदलाव से पहले अपने डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह जरूर लें.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img