फल और सब्जियों पर लगे पेस्टिसाइड को कैसे हटाएं? जानिए 5 आसान क्लीनिंग ट्रिक्स, मिनटों में होगी सफाई


Last Updated:

Fruits and Vegetables Cleaning Tips: सब्जियों और फलों पर लगे कीटनाशक सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होते हैं. ऐसे में बाजार से खरीदकर लाने के बाद फल-सब्जियों को अच्छी तरह साफ करना जरूरी होता है. नमक का पानी, बेकिंग सोडा, सिरका और साफ पानी से धोने जैसे आसान घरेलू उपायों से इन केमिकल्स को काफी हद तक हटाया जा सकता है. सही सफाई न केवल बीमारियों से बचाती है, बल्कि शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में भी मदद करती है.

Zoom

फल-सब्जियां साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और सिरका भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

Simple Ways to Clean Fruits and Veggies: आजकल खेती में पेस्टिसाइड यानी कीटनाशक का इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जा रहा है. ये कीटनाशक फसलों को बीमारियों और कीड़ों से बचाते हैं. हालांकि ये पेस्टिसाइड कई खतरनाक केमिकल्स से बने होते हैं और फसल पर भी लग जाते हैं. इन केमिकल्स के अवशेष अक्सर सब्जियों और फलों की सतह पर रह जाते हैं, जो सीधे हमारे शरीर में पहुंचकर धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकते हैं. लंबे समय तक इनके संपर्क में रहने से हार्मोनल असंतुलन, एलर्जी और कैंसर जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए सब्जियों को सही तरीके से साफ करना बेहद जरूरी है.

फल-सब्जियां साफ करने के 5 तरीके

बहते पानी से अच्छी तरह धोएं : फल-सब्जियों को बाजार से लाने के बाद बहते पानी में अच्छे से धोना चाहिए. कई लोग सिर्फ हल्का-सा पानी डालकर काम चला लेते हैं, लेकिन ऐसा करना पर्याप्त नहीं है. फल-सब्जियों को कम से कम 2-3 मिनट तक हाथों से रगड़ते हुए धोना चाहिए, ताकि उनकी सतह पर चिपके पेस्टिसाइड, धूल और बैक्टीरिया हट सकें. पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक या धनिया को एक-एक पत्ती अलग करके धोना ज्यादा असरदार होता है. यह तरीका केमिकल्स हटा देता है.

नमक वाले पानी में भिगोएं : नमक का पानी पेस्टिसाइड हटाने में काफी मददगार माना जाता है. एक बड़े बर्तन में पानी लेकर उसमें 1-2 चम्मच नमक मिलाएं और फल-सब्जियों को 10-15 मिनट के लिए उसमें भिगोकर रखें. नमक का घोल फल-सब्जियों की सतह पर मौजूद केमिकल्स को ढीला करता है, जिससे वे आसानी से निकल जाते हैं. खासकर बैंगन, भिंडी और गोभी जैसी सब्जियों के लिए यह तरीका ज्यादा प्रभावी होता है. भिगोने के बाद इन्हें साफ पानी से दोबारा धोना न भूलें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

बेकिंग सोडा करें इस्तेमाल : बेकिंग सोडा एक वैज्ञानिक रूप से प्रभावी तरीका माना जाता है. एक लीटर पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर उसमें फल-सब्जियों को 10-15 मिनट तक रखें. रिसर्च में पाया गया है कि बेकिंग सोडा पेस्टिसाइड के केमिकल स्ट्रक्चर को तोड़ने में मदद करता है, जिससे उनका असर कम हो जाता है. यह तरीका खासतौर पर सेब, टमाटर और शिमला मिर्च जैसी सब्जियों और फलों के लिए उपयोगी है. बाद में इन्हें साफ पानी से अच्छी तरह धोना जरूरी है.

सिरका से करें सफाई : सिरका एक नेचुरल क्लीनिंग एजेंट है, जो बैक्टीरिया और कुछ हद तक पेस्टिसाइड हटाने में मदद करता है. एक बर्तन में पानी लें और उसमें 1-2 चम्मच सिरका मिलाएं, फिर फल-सब्जियों को 10 मिनट तक इसमें डुबोकर रखें. यह तरीका खासकर उन सब्जियों के लिए अच्छा है जिनकी सतह चिकनी होती है, जैसे टमाटर या खीरा. सिरके का ज्यादा इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे स्वाद और गंध प्रभावित हो सकती है. उपयोग के बाद साफ पानी से धोना जरूरी है.

सही तरीके से छीलें और पकाएं : कुछ सब्जियों और फलों का छिलका हटाने से पेस्टिसाइड का बड़ा हिस्सा निकल जाता है, क्योंकि अधिकांश केमिकल्स बाहरी परत पर ही रहते हैं. आलू, गाजर, खीरा और लौकी जैसी चीजों को छीलकर इस्तेमाल करना सुरक्षित विकल्प हो सकता है. इसके अलावा सब्जियों को अच्छी तरह पकाने से भी कुछ हानिकारक तत्व कम हो जाते हैं. ध्यान रखें कि ज्यादा पकाने से पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं, इसलिए मध्यम आंच पर सही समय तक पकाना बेहतर होता है.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img