चिया सीड्स कैसे खाएं ताकि मिले पूरा फायदा? जानिए सही तरीका, समय और खाने के आसान देसी स्टाइल


Last Updated:

Chia Seeds Kaise Khaye: चिया सीड्स छोटे होते हुए भी बहुत पोषक होते हैं और सेहत के लिए फायदेमंद हैं. इन्हें हमेशा पानी में भिगोकर ही खाना चाहिए, सूखा नहीं. सुबह खाली पेट लेने से वेट लॉस और डाइजेशन में मदद मिलती है. आप इसे दूध, दही, स्मूदी या सलाद के साथ भी खा सकते हैं. रोजाना 1 से 2 चम्मच मात्रा ही पर्याप्त होती है.

Chia Seeds Kaise Khaye: आजकल हेल्थ और फिटनेस की बात हो तो चिया सीड्स का नाम जरूर सामने आता है. छोटे-छोटे दिखने वाले ये बीज असल में पोषण का खजाना होते हैं. इसमें फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यही वजह है कि लोग इसे वेट लॉस, एनर्जी और डाइजेशन के लिए अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं.

a

लेकिन कई लोग ये नहीं जानते कि चिया सीड्स को सही तरीके से कैसे खाया जाए, कब खाया जाए और कितनी मात्रा में खाया जाए. अगर आप भी बिना सही जानकारी के इसे खा रहे हैं, तो हो सकता है आपको इसका पूरा फायदा न मिल पाए. सही तरीका अपनाकर ही आप इसके असली फायदे पा सकते हैं और अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं.

a

चिया सीड्स खाने का सही तरीका क्या है: चिया सीड्स को सीधे सूखा नहीं खाना चाहिए. इन्हें हमेशा पानी में भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है. जब आप इन्हें पानी में 20 से 30 मिनट के लिए भिगोते हैं, तो ये फूलकर जेल जैसा हो जाता है. यही इसका सबसे सही रूप होता है खाने के लिए. आप एक गिलास पानी में 1 से 2 चम्मच चिया सीड्स डालकर भिगो सकते हैं और फिर इसे पी सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

a

सुबह खाली पेट खाना सही है या नहीं: अगर आप वेट लॉस या डाइजेशन सुधारना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट चिया सीड्स खाना अच्छा माना जाता है. भिगोए हुए चिया सीड्स को नींबू पानी या सादे पानी के साथ लेना ज्यादा फायदेमंद होता है. इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती.

a

चिया सीड्स को अलग-अलग तरीके से कैसे खाएं: चिया सीड्स को आप कई आसान तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. आप इसे दूध में मिलाकर चिया पुडिंग बना सकते हैं, जो स्वाद में भी अच्छा लगता है और हेल्दी भी होता है.

a

इसके अलावा आप इसे स्मूदी, दही या ओट्स में डालकर भी खा सकते हैं. कुछ लोग इसे सलाद के ऊपर डालकर भी खाते हैं, जिससे इसका क्रंच और न्यूट्रिशन दोनों मिलते हैं.

a

दिन में कितनी मात्रा सही है: चिया सीड्स बहुत हेल्दी जरूर है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए. रोजाना 1 से 2 चम्मच चिया सीड्स काफी होते हैं. ज्यादा मात्रा में खाने से पेट में गैस या ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है. इसलिए सही मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है.

a

चिया सीड्स खाते समय किन बातों का रखें ध्यान: चिया सीड्स को हमेशा पानी में भिगोकर ही खाएं. सूखा खाने से गले में फंसने या पाचन में दिक्कत हो सकती है. अगर आप पहली बार इसे खा रहे हैं, तो कम मात्रा से शुरू करें और धीरे-धीरे बढ़ाएं. साथ ही दिनभर पर्याप्त पानी जरूर पिएं, क्योंकि इसमें फाइबर ज्यादा होता है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img