दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसोदियों को हिमाचल की अदालत ने भेजा समन, क्या है मामला?


Last Updated:

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को मानहानि मामले में समन भेजा है और उन्हें 12 मई को अदालत में पेश होने को कहा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

आप नेता मनीष सिसोदिया को ऊना की अदालत ने भेजा समन.

ऊना. हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को मानहानि मामले में समन भेजा है और उन्हें 12 मई को अदालत में पेश होने को कहा है. यह मामला ऊना के वकील अनूप केसरी ने दायर किया है. आम आदमी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अनूप केसरी ने 2022 में अपने समर्थकों के साथ ‘आप’ छोड़कर भाजपा जॉइन की थी. उस समय केसरी ‘आप’ की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष थे.

उन्होंने शिकायत में कहा है कि पार्टी छोड़ने के बाद सिसोदिया ने 9 अप्रैल 2022 को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उन पर गंभीर आरोप लगाए. केसरी के मुताबिक, इन आरोपों के लिए कोई सबूत नहीं दिया गया. केसरी ने बिना सबूत के सार्वजनिक मंच से किए गए ‘चरित्र हनन’ के खिलाफ अदालत में केस किया है.

हिमाचल में आम आदमी पार्टी में अनूप केसरी को नौ साल तक रहे थे और फिर बाद में भाजपा का दामन थाम लिया था. हिमाचल में विधानसभा चुनाव के दौरान अनूप केसरी ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के सामने भाजपा ज्वाईन की थी.  पार्टी छोड़ने की वजह एडवोकेट अनूप केसरी ने पुराने और ईमानदार कार्यकर्ताओं के साथ धोखा और अनदेखी बताई है.

केसरी ने कहा था कि पंजाब चुनाव में जीत के बाद आप की दिल्ली की टीम यहां आई और फिर प्रदेश संगठन को दिल्‍ली से आए नेता अपनी चलाने लगे. मंडी के रोड शो का हिस्सा भी उन्हें नहीं बनाया गया और सात आठ साल से पार्टी के कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img