Last Updated:
Kanpur Picnic Spots: कानपुर सिर्फ औद्योगिक पहचान वाला शहर नहीं, बल्कि आस्था, इतिहास और रहस्यों से भरी एक जीवंत धरोहर भी है. यहां की गलियों और किनारों पर कई ऐसी जगहें छिपी हैं. जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. लेकिन उनकी आध्यात्मिक ऊर्जा और पौराणिक महत्व मन को गहराई से छू जाते है. भीड़भाड़ से दूर ये शांत स्थल न सिर्फ सुकून देते हैं, बल्कि परिवार के साथ बिताने के लिए भी बेहद खास बन जाते है. गंगा किनारे बसे ये अनजाने ठिकाने प्रकृति, इतिहास और श्रद्धा का अनोखा संगम प्रस्तुत करते है. अगर आप कानपुर को सिर्फ एक औद्योगिक शहर समझते है तो इन छुपी जगहों की यात्रा आपकी सोच बदल सकती है.
कानपुर के मोती झील के बारे में तो हर कोई जानता है. लेकिन इसके पीछे बना जापानी गार्डन भी बेहद खास है. लोग मोती झील तक सीमित रह जाते हैं. उनको जापानी गार्डन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. लेकिन मोती झील के अंदर झील के पीछे की तरफ बना यह हिस्सा बेहद सुकून देने वाला और स्वच्छ वातावरण के लिए जाना जाता है. यह गार्डन अपने लकड़ी के फूलों और पत्थर के रास्तों के लिए प्रसिद्ध है. लोग मोती झील तक सीमित रह जाते है. लेकिन इसके बारे में कम लोगों को ही जानकारी होती है. यहां आप शहर के चोट शराबी से दूर सुकून के पल बिता सकते है.

अगर आप इतिहास के शौकीन है और पुरानी चीजों के बारे में जानना चाहते है या फिर अपने बच्चों को अपने इतिहास और पुरातन चीजों के बारे में दिखाना और बताना चाहते है तो आप कानपुर के भीतरगांव स्थित ईट वाला मंदिर जा सकते है. गुप्त काल का ईट से बना यह मंदिर अनोखी वास्तुकला का एक अद्भुत उदाहरण है. यह एक बेमिसाल धरोहर है जो आज भी वैसे ही खड़ी है. इसकी दीवारों पर बनी टेराकोटा की नकाशियां और कलाकृति आपको काफी पुराने समय में ले जाएगी. यह शोर शराबी से भी दूर है और आसपास बड़ा सा खाली इलाका है. जो आपको सुकून देगा और आपको अपने इतिहास से जोड़ने का मौका भी देगा.

कानपुर का भीतर गांव में ही स्थित जगन्नाथ मंदिर भी बेहद प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर है. इस मंदिर को मौसम मंदिर भी कहा जाता है. इस मंदिर को लेकर यह मानता है कि सबसे पहले मौसम का अनुमान यह मंदिर बताता है. इस मंदिर के गुम्मद से गिरने वाली बूंदे बताती है की बारिश होने वाली है और यह भी बताती है कि इस बार बारिश अधिक होगी या कम होगी. इसको मानसून मंदिर कहते है क्योंकि यह एक आध्यात्मिक मंदिर भी है और एक साइंटिफिकली ऐसी चीज होना यहां पर विज्ञान और वैज्ञानिकों को भी इसकी और केंद्रित करती है. कई बार बाहर से भी वैज्ञानिक है. इसका रहस्य ढूंढने के लिए लेकिन अभी तक इसका रहस्य कोई नहीं जान पाया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

कानपुर का जाजमऊ का टीला भी आपको प्राकृतिक सुंदरता का एक अद्भुत उदाहरण नजर आता है. गंगा किनारे बना यह टीला बरसात के मौसम में या फिर जब हरियाली का मौसम होता है तो किसी जन्नत से काम नहीं लगता है, बड़ी संख्या में लोग यहां पर फोटोग्राफी करने के लिए और अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए जाते है. गंगा किनारे ठंडी ठंडी हवा के बीच लोगों को यहां समय बिताना बेहद अच्छा लगता है. यहां पर एकदम शहर से अलग माहौल उनको देखने को मिलता है जो इस खास बनाता है.

कानपुर का बिठूर हो तो एक बड़ी आध्यात्मिक और पर्यटन केंद्र है. लेकिन यहां के कुछ ऐसे सपोर्ट है जिनके बारे में कम लोग ही जानते है. इसमें से एक वाल्मीकि आश्रम है इसी आश्रम में भगवान राम के पुत्र लव कुश का जन्म हुआ था. इसलिए आध्यात्मिक रूप से भी यह काफी महत्वपूर्ण जगह है और अगर आप अपने बच्चों को धर्म अध्यापक से किसे जोड़ना चाहते है तो यहां लेकर जा सकते है. यहां पर आपको एक अद्भुत शांति का अनुभव होगा और यहां का सच और शांत वातावरण आपके अंदर एक अलग ऊर्जा भर देगा.





