Last Updated:
Heart Attack Symptoms Before 10 Days : अगर आप सोचते हैं हार्ट अटैक अचानक आता है तो आप गलत है. हार्ट अटैक आने से पहले शरीर में बहुत पहले से यह पनपता रहता है. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि हार्ट अटैक से 10 दिन पहले शरीर में कुछ संकेत दिखने लगते हैं. अगर इस पर सही से ध्यान दिया जाए तो हार्ट अटैक को रोका जा सकता है. ऐसे में लापरवाही बाद में जानलेवा साबित हो सकती है. आइए जानते हैं हार्ट अटैक से पहले के कुछ संकेत.
Heart Attack Symptoms: हार्ट अटैक आज के मॉर्डन लाइफ की देन है. हमारी लाइफस्टाइल इतनी खराब हो चुकी है कि इस तरह की बीमारियां युवाओं को भी होने लगी है. ऐसे में अपने हार्ट का ख्याल रखना बेहद जरूरी है. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक शोध के मुताबिक हार्ट अटैक कोई अचानक होने वाली बीमारी नहीं है. इसके लिए यहां तक आने में बहुत अधिक समय लगता है. दरअसल, हार्ट अटैक से पहले हार्ट के अंदर या आसपास कई तरह की हलचलें होती हैं. अगर इस समय के दौरान लोग सचेत हो गए तो हार्ट अटैक का खतरा टल जाता है. हार्ट अटैक आने से पहले कई तरह के संकेत शरीर में दिख सकते हैं. इन्हीं संकेतों को हम डिकोड करेंगे.

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने हार्ट अटैक के शिकार हुए कुछ मरीजों से पूछताछ के आधार पर यह रिपोर्ट बनाई है. इसके मुताबिक अगर हार्ट अटैक आने वाला होता है तो उससे 10 दिन पहले बेहद बुरी तरह से शरीर में थकान होने लगती है. यह तब होता है जब हार्ट में खून का प्रवाह कम होता है जिसके कारण शरीर में खून कम पहुंचता है. जाहिर है इससे ऑक्सीजन की कमी होगी. इससे थोड़ी सी मेहनत में परेशानी बढ़ने लगेगी. ऑक्सीजन की कमी के कारण सांस लेने में भी तकलीफ होगी. सांस फूलने की समस्या हो सकती है. ऐसा लगेगा कि सीने में कुछ जकड़ रहा है. सीने पर दबाव जैसा महसूस होगा. चक्कर, पसीना आना, सीने में दर्द ये सब संकेत सामने आने लगेंगे. हालांकि ये सब इतने हल्के होते हैं कि लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं.

पाचन की समस्या से शायद ही कोई हार्ट को जोड़कर देखता हो लेकिन रिसर्च के मुताबिक पेट में जलन, मिचली, उल्टी जैसा महसूस होना या अपच जैसी समस्या भी हार्ट अटैक से पहले के संकेत भी हो सकते हैं. खासकर जब ये लक्षण बार-बार हों और दवाओं से ठीक न हों, तो सतर्क रहना जरूरी है. इसी तरह नींद की कमी या अचानक नींद का पैटर्न बदल जाना, बेचैनी और बिना कारण चिंता बढ़ना भी दिल की खराब सेहत का संकेत हो सकता है. ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें और समय पर डॉक्टर से सलाह लें.
Add News18 as
Preferred Source on Google

शरीर के हिस्सों में दर्द को अक्सर लोग सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह दिल की समस्या का अहम संकेत हो सकता है. यह दर्द सिर्फ सीने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि बाएं हाथ, जबड़े, गर्दन और पीठ तक फैल सकता है. कई बार यह हल्का दर्द या दबाव के रूप में शुरू होता है और धीरे-धीरे बढ़ता है. खासकर अगर यह दर्द बार-बार हो या अचानक तेज हो जाए, तो इसे गंभीरता से लें और तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं, क्योंकि यह हार्ट अटैक का शुरुआती संकेत हो सकता है.

इस पर रिसर्च क्या कहती है? हार्वर्ड हेल्थ द्वारा प्रकाशित इस अध्ययन के मुताबिक, दिल का दौरा पड़ने वाले करीब 50 प्रतिशत लोगों में एक महीने या 10 दिन पहले ऊपर बताए गए लक्षण दिखे थे. खासकर महिलाओं में असामान्य थकान और सांस लेने में परेशानी जैसी चीजें शुरुआती संकेत के तौर पर देखी गईं. रिसर्च के मुताबिक जब ब्लड वेसल्स में ब्लॉकेज बनना शुरू होता है, तब दिल पर दबाव बढ़ता है और ये संकेत बाहर आते हैं.

सावधानी: अगर ये लक्षण दिखें तो लापरवाही न करें और तुरंत डॉक्टर से मिलकर ECG जैसी जांच करवाएं. सही समय पर ध्यान देने से हार्ट अटैक का खतरा कम किया जा सकता है. हेल्दी खाना और नियमित एक्सरसाइज दिल को सुरक्षित रखते हैं.

डिस्क्लेमर: यह लेख लोगों की मान्यताओं और इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर दिया गया है. News18 ने इसकी पुष्टि नहीं की है. इसे पूरी तरह सच मानने के लिए कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.





