Last Updated:
हरियाणा राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने पंचकूला नगर निगम की कोटक महिंद्रा बैंक शाखा में करीब 150 करोड़ रुपये की सावधि जमा रसीदों में गड़बड़ी के मामले में मंगलवार को एक और
पंचकूला में एक निजी बैंक में 160 करोड़ रुपये के घोटाले में अब तक 3 गिरफ्तार.
चंडीगढ़. हरियाणा में राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने पंचकूला में एक निजी बैंक की शाखा में करीब 160 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस मामले में अब तक कुल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
आधिकारिक बयान के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति कपिल पंजाब के राजपुरा का रहने वाला है और सह-आरोपी रजत दहरा का परिचित है, जो पुलिस हिरासत में है. बयान में बताया गया कि कपिल को सरहिंद से पकड़ा गया. पंचकूला नगर निगम के खाते से कपिल के बैंक खाते में 2.36 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे. नगर निगम ने अपने बैंक की पंचकूला शाखा में जमा रकम में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी का दावा किया था.
पंचकूला नगर आयुक्त के अनुसार, सावधि जमा रसीदों में पाई गई गड़बड़ी की थी. हरियाणा राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने इससे पहले दिलीप कुमार राघव को गिरफ्तार किया था, जो उस समय बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर था. ब्यूरो ने इस मामले में एक अन्य व्यक्ति रजत दहरा को भी गिरफ्तार किया था.
उधर, इसी केस में एक और आरोपी की पहचान हुई है. हालांकि, उसकी मौत हो चुकी है. जांच में पता चला है कि पंजाब के राजपूरा का विनोद भी घोटाले में शामिल था, लेकिन 17-8-2024 में उसकी मौत हो चुकी है. जांच टीम ने उसका डेथ सर्टिफिकेट हासिल कर लिया है.
अन्य घोटाले में सीबीआई जांच की सिफारिश
गौरतलब है कि इस घोटाले के अलावा, पंचकूला में एक और अन्य निजी बैंक में 590 करोड़ रुपय़े का घोटाला सामने आया था. उसमें अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अब हरियाणा सरकार ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की है. अहम बात है कि इन दोनों फर्जीवाडों में सरकार के करीब 750 करोड़ रुपये दोनों बैंकों की तरफ से लौटा दिए गए हैं.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें





