Last Updated:
Hairfall Kaise Roke: आज के समय में बालों का झड़ना, डैंड्रफ और समय से पहले सफेद होना आम समस्या बन चुकी है. ऐसे में महंगे प्रोडक्ट्स की जगह अगर आप एक प्राकृतिक और किफायती उपाय ढूंढ रहे हैं, तो रसोई में मौजूद प्याज आपके बालों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. आइए जानते है कुछ जरूरी टिप्स…
आज के समय में बाल झड़ने और समय से पहले सफेद होने की समस्या आम होती जा रही है. बदलती लाइफस्टाइल, तनाव, प्रदूषण और गलत खान-पान इसके मुख्य कारण माने जाते हैं. ऐसे में लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार उनसे अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाते. वहीं, रसोई में मौजूद एक साधारण चीज ”प्याज” बालों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है. विशेषज्ञों के अनुसार प्याज का रस बालों की जड़ों को मजबूत करने में मदद करता है और बालों की ग्रोथ को भी बढ़ाता है.

प्याज में सल्फर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो बालों की जड़ों को पोषण देने का काम करती है. यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे बालों की वृद्धि तेज होती है. इसके नियमित इस्तेमाल से डैंड्रफ की समस्या भी कम हो सकती है. साथ ही प्याज में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण स्कैल्प को संक्रमण से बचाने में सहायक होते हैं.

प्याज का रस तैयार करना भी बेहद आसान है. इसके लिए एक या दो मध्यम आकार के प्याज लें और उन्हें छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें और कपड़े या छलनी की मदद से रस निकाल लें. इस रस को कॉटन की सहायता से बालों की जड़ों में लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें. लगभग 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर हल्के शैम्पू से बाल धो लें.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बेहतर परिणाम के लिए प्याज के रस में नारियल तेल या एलोवेरा जेल मिलाकर भी लगाया जा सकता है. इससे बालों को अतिरिक्त पोषण मिलता है और बाल मुलायम भी होते हैं. सप्ताह में दो बार इसका इस्तेमाल करने से कुछ ही हफ्तों में फर्क दिखने लगता है.

हालांकि, जिन लोगों की स्कैल्प संवेदनशील है, उन्हें पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए. अगर जलन या खुजली महसूस हो तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें. इसके अलावा आंखों में रस जाने से बचाएं. आंखों में जाने पर नुकसान हो सकता है.

महंगे उपचारों की बजाय प्याज का रस एक प्राकृतिक और किफायती उपाय है, जो बालों को मजबूत, घना और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है. नियमित उपयोग और सही देखभाल से बालों की सेहत में सुधार देखा जा सकता है.





