8.7 C
New York

चाकू लहरा कर आम लोगों को डरा धमका रहे आदतन बदमाश गिरफ्तार

Published:

चिखली: असामजिक तत्वों के विरूद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि दीनदयाल आवास कालोनी मैदान के पास धारदार चाकु लहरा कर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे है

सूचना पर तत्काल दबीश देकर मौके पर आरोपी शेरा कश्यप पिता पंचू कश्यप उम्र 29 साल साकिन दीनदयाल नगर अटल आवास कालोनी चिखली जिला राजनांदगांव छ0ग0 को तत्काल पकड़कर आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू जप्त किया गया।

आरोपी के विरूद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।

आरोपी आदतन बदमाश है जिनके विरूद्ध पूर्व मे अलग अलग थानो मे नकबजनी आर्म्स एक्ट, मारपीट का अनेक मामले दर्ज है। क्षेत्र मे शांति कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु गुण्डा, बदमाष, असमाजिक तत्वो पर विरूद्ध अभियान कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।


उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक उमेश बघेल, सउनि इब्राहिम खान, प्र.आर. समारू राम सर्पा, म0प्र0आर0 वंदना पटले, आर0 मिर्जा असलम बेग, सुनील बैरागी एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका एवं सराहनीय योगदान रहा है।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist Media | Editor | Writer | Digital Creator | Travel Vlogger | Web-app Developer | IT Cell’s | Social Work | Public Relations Contact no: 8602764448

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img