Google का बड़ा धमाका! अब हर कोई फ्री में बना सकता है AI वीडियो, जानिए कैसे काम करेगा नया फीचर


Last Updated:

Google Vids में बड़ा अपडेट आया है, अब यूजर्स फ्री में Veo 3.1 AI मॉडल की मदद से वीडियो बना सकते हैं. टेक्स्ट या इमेज से 8 सेकंड तक के वीडियो, AI म्यूजिक और नए फीचर्स के साथ वीडियो क्रिएशन पहले से आसान हो गया है.

Zoom

Google Vids में अब टेक्स्ट से वीडियो और AI म्यूजिक का सपोर्ट

गूगल ने अपने AI वीडियो प्लेटफॉर्म गूगल Vids में बड़ा अपडेट जारी किया है, जिससे अब वीडियो बनाना पहले से ज्यादा आसान और क्रिएटिव हो गया है. इस अपडेट की सबसे बड़ी खास बात यह है कि अब आम यूजर्स भी फ्री में AI वीडियो जनरेट कर सकते हैं, जो पहले सिर्फ पेड सब्सक्राइबर्स तक सीमित था.

अब यूजर्स Veo 3.1 की मदद से टेक्स्ट या इमेज इनपुट देकर 8 सेकंड तक के शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं. हालांकि फ्री यूजर्स के लिए हर महीने 10 वीडियो बनाने की लिमिट तय की गई है, लेकिन फिर भी यह फीचर कंटेंट क्रिएटर्स, स्टूडेंट्स और सोशल मीडिया यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा.

इस अपडेट के साथ गूगल ने कस्टम साउंडट्रैक का फीचर भी जोड़ा है. Lyria 3 और Lyria 3 Pro मॉडल की मदद से यूजर्स अपने वीडियो के लिए AI-जनरेटेड म्यूजिक बना सकते हैं. यह म्यूजिक 30 सेकंड से लेकर 3 मिनट तक का हो सकता है. हालांकि यह फीचर फिलहाल केवल गूगल AI Pro और AI Ultra यूजर्स के लिए उपलब्ध है.

AI Avatar की भी एंट्री
इसके अलावा, AI अवतार नाम का एक नया फीचर भी जोड़ा गया है, जिससे यूजर्स अपने वीडियो में डिजिटल एंकर बना सकते हैं. यह अवतार हर वीडियो में एक जैसा चेहरा और आवाज बनाए रखता है, जिससे वीडियो ज्यादा प्रोफेशनल और आकर्षक लगता है. यूजर्स इसके लुक, आउटफिट और बैकग्राउंड को भी अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं.

वीडियो क्रिएशन को और आसान बनाने के लिए गूगल ने स्क्रीन रिकॉर्डर एक्सटेंशन भी पेश किया है. इससे यूजर्स कहीं से भी अपनी स्क्रीन या खुद को रिकॉर्ड कर सकते हैं. साथ ही, अब वीडियो को सीधे YouTube पर पब्लिश किया जा सकता है, जिससे डाउनलोड और अपलोड का झंझट खत्म हो जाता है. यह अपडेट AI वीडियो क्रिएशन को पहले से ज्यादा आसान, तेज और सभी के लिए उपलब्ध बना देता है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img