Google pixel update: गूगल पिक्सल मार्च 2026 अपडेट से बूटलूप समस्या, कई मॉडल प्रभावित


Last Updated:

गूगल पिक्सल के मार्च 2026 अपडेट के बाद कई यूज़र्स को bootloop समस्या का सामना करना पड़ रहा है. जानिए कौन-कौन से मॉडल प्रभावित हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Pixel यूज़र्स के लिए बुरी खबर, अभी नहीं है पक्का समाधान

गूगल के गूगल पिक्सल स्मार्टफोन्स में हाल ही में आए मार्च 2026 अपडेट के बाद एक गंभीर समस्या सामने आई है. कई यूज़र्स ने शिकायत की है कि उनका फोन bootloop में फंस रहा है, यानी डिवाइस बार-बार रीस्टार्ट हो रहा है या सिर्फ ‘G’ लोगो पर अटक जा रहा है, जिससे फोन पूरी तरह इस्तेमाल के लायक नहीं रह जाता.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये समस्या कई Pixel मॉडल्स को प्रभावित कर रही है, जिनमें Pixel 10, Pixel 8 Pro, Pixel 7a, Pixel 7 Pro और Pixel 10 Pro XL जैसे डिवाइस शामिल हैं. यूज़र्स ने Reddit और गूगल Issue Tracker जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इस समस्या की शिकायत की है.

कुछ यूज़र्स का कहना है कि उनका फोन बिल्कुल चालू नहीं हो रहा, जबकि कई लोगों के डिवाइस बार-बार रीस्टार्ट हो रहे हैं और ‘G’ लोगो पर ही फ्रीज हो जाते हैं. कुछ मामलों में फोन अपने आप Recovery Mode में चला जाता है और ‘Android system corrupted’ जैसे एरर मैसेज दिखाता है.

गूगल ने इस समस्या को आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया है और बताया है कि उसकी इंजीनियरिंग टीम इस पर काम कर रही है. कंपनी ने प्रभावित यूज़र्स से संपर्क भी किया है और जल्द समाधान देने का भरोसा दिया है.

अगर आपका Pixel Bootloop में फंस जाए तो क्या करें?

गूगल का सुझाव है कि ऐसे मामलों में तुरंत Pixel सपोर्ट से संपर्क करें. हालांकि, कुछ यूज़र्स ने एक अस्थायी समाधान भी बताया है, जो काम कर सकता है.

  1. फोन को चार्जर से कनेक्ट करें और 30-40 मिनट तक छोड़ दें
  2. फिर फोन को Safe Mode में ऑन करने की कोशिश करें
  3. पावर बटन दबाएं
  4. जैसे ही गूगल का लोगो दिखे, तुरंत Volume Up और Volume Down दोनों बटन एक साथ दबाकर रखें
  5. बूट होने के बाद स्क्रीन पर ‘Safe Mode’ लिखा दिखेगा
  6. ये तरीका कुछ यूज़र्स के लिए काम कर चुका है, लेकिन यह हर केस में सफल हो, इसकी गारंटी नहीं है.

ध्यान रखने वाली बात
फिलहाल इस समस्या का कोई पक्का समाधान नहीं है. कुछ यूज़र्स ने फैक्ट्री रीसेट का सहारा लिया, लेकिन वह भी हर बार काम नहीं कर रहा. इसलिए जब तक गूगल आधिकारिक फिक्स जारी नहीं करता, सावधानी बरतना जरूरी है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img