गल्‍फ में फंसे भारतीयों के लिए गुड न्‍यूज, अब अपनों के साथ मना सकेंगे होली, आज भी जेद्दा-दुबई से उड़ेंगी स्‍पेशल फ्लाइट्स


होमताजा खबरnation

गल्‍फ में फंसे भारतीयों के लिए गुड न्‍यूज, आज भी ऑपरेट होंगी स्‍पेशल फ्लाइट्स

Last Updated:

Rescue Flight Operations from Gulf: यूएस और ईरान युद्ध की वजह से 3 मार्च को गल्‍फ के अलग-अलग शहरों से भारत आने वाली 1609 फ्लाइट्स कैंसल हो गई. इन फ्लाइट कैंसलेशन की वजह से हजारों की संख्‍या में पैसेंजर्स खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं. इन भारतीय पैसेंजर्स को वापस लाने के लिए आज 58 स्‍पेशल फ्लाइट्स ऑपरेट करने की प्‍लानिंग है.

Zoom

US-Iran War & Rescue Flight Operations: अमेरिका के हमले से नाराज ईरान ने गल्‍फ के कई शहरों पर ड्रोन और मिसाइलों की बरसात कर दी है. नतीजन, हजारों की संख्‍या में भारतीय पैसेंजर्स गल्‍फ के इन शहरों में फंसे हुए हैं. फंसे हुए पैसेंजर्स की वतन वापसी को आसान बनाने के लिए मिनिस्‍ट्री ऑफ सिविल एविएशन एक्‍शन मोड़ पर आ गई है. मौजूदा हालात को देखते हुए एयरलाइंस को एक्स्ट्रा कैपेसिटी के साथ काम करने के लिए कहा गया है, जिससे पैसेंजर्स की सेफ और स्‍मूथ तरीके से वतन वापसी हो सके.

मिनिस्‍ट्री के सीनियर ऑफिसर के अनुसार, गल्‍फ में फंसे पैसेंजर्स को सुरक्षित वापस लाने के लिए भारतीय मिशंस लगातार फॉरेन एविएशन अथॉरिटीज के संपर्क में हैं और उनके साथ मिलकर काम कर रही हैं. उन्‍होंने बताया कि 3 मार्च को भारतीय एयरलाइंस कैरियर्स की तरफ से कुल 24 स्‍पेशल फ्लाइट्स ऑपरेट की गईं. इसके अलावा, एमिरेट्स और एतिहाद ने पिछले 24 घंटों में गल्फ से 9 फ्लाइट्स भारत के लिए ऑपरेट की हैं. इन स्‍पेशल फ्लाइट्स से उन पैसेंजर्स को वापस लाया गया है, जिन्‍होंने पहले से अपनी टिकट बुक करा रखी थीं.

क्‍या हैं आज का स्‍पेशल फ्लाइट्स ऑपरेशन प्‍लान?

  1. मिनिस्‍ट्री के अनुसार, भारतीय एयरलाइंस 4 मार्च को 58 स्‍पेशल फ्लाइट्स ऑपरेट करने की प्लानिंग कर रहे हैं.
  2. इन 59 स्‍पेशल फ्लाइट्स में इंडिगो की 30, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की 23 फ्लाइट्स शामिल हैं.
  3. इसके अलावा, भारत और गल्‍फ रीजन के बीच ऑपरेट करने वाली विदेशी कैरियर्स भी लिमिटेड ऑपरेशन्स कर रही हैं.
  4. भारतीय एयरलाइंस ने अपनी लॉन्ग-हॉल और अल्ट्रा लॉन्ग-हॉल फ्लाइट ऑपरेशन्स को दूसरे रूट्स में शिफ्ट किया है.
  5. रूट्स बदलने की वजह से भारतीय एयरलाइंस ने अपने शेड्यूल में भी थोड़ा बदलाव किया है.

3 मार्च को गल्‍फ से ऑपरेट होने वाली कितनी फ्लाइट्स कैंसल हुई हैं?
सिविल एविएशन मिनिस्ट्री वेस्ट एशिया के कुछ हिस्सों में एयरस्पेस की बदलती स्थिति और इंटरनेशनल फ्लाइट ऑपरेशन पर इसके असर पर लगातार नज़र रख रही है. मौजूदा स्थिति के कारण अभी तक भारतीय एयरलाइंस की 1221 फ्लाइट्स और फॉरेन एयरलाइंस की 388 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं.

यूएस-ईरान वॉर की वजह से एयर फेयर में कितना उछाल आया है?
मिनिस्ट्री के अनुसार, वह लगातार एयरलाइंस के संपर्क में हैं. साथ ही, हवाई किरायों पर करीब से नजर रखी जा रही है. ताकि यह पक्का हो सके कि इस दौरान टिकट की कीमतों में कोई बेवजह उछाल न आए. इसके अलावा, मिनिस्ट्री सेफ ऑपरेशंस, सर्विसेज की ठीक से बहाली और प्रभावित पैसेंजर्स की सुविधा को पक्का करने के लिए एयरलाइंस, एयरपोर्ट ऑपरेटर्स, रेगुलेटरी अथॉरिटीज और विदेश मंत्रालय के साथ लगातार कोऑर्डिनेशन में है.

मौजूदा हालात को देखते हुए एयरलाइंस को किस तरह के निर्देश दिए गए हैं?
मिनिस्‍ट्री के अनुसार, पैसेंजर्स की सेफ्टी सबसे जरूरी है. सभी एयरलाइंस को सलाह दी गई है कि वे पैसेंजर्स के साथ ट्रांसपेरेंट कम्युनिकेशन बनाए रखें. इसके अलावा, रिफंड, रीशेड्यूलिंग और पैसेंजर असिस्टेंस से जुड़ी रेगुलेटरी जरूरतों का पालन सुनिश्चित करें. वहीं, पैसेंजर्स को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी-अपनी एयरलाइंस से फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस सीधे चेक कर लें और अपडेट्स के लिए सिर्फ ऑफिशियल सोर्स पर ही भरोसा करें.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img