Ghee Health Benefits | Is Ghee Good for Weight Loss | रोजाना घी खाने वाले ध्यान दें, वजन पर इसका क्या पड़ता है असर? 


Last Updated:

Ghee Health Benefits: Ghee Health Benefits: घी हमारे किचन की शान है. चाहे पराठा हो, दाल, खिचड़ी, हलवा, रोटी या फिर त्योहारों का कोई व्यंजन, बिना घी के स्वाद अधूरा लगता है. कई लोग घी को शुद्ध ऊर्जा का स्रोत मानते हैं, जबकि कुछ इसे वजन बढ़ाने वाला फैटी फूड समझकर दूरी बना लेते हैं. इसी उलझन के कारण ये सवाल बार-बार उठता है कि क्या घी मोटापा बढ़ाता है या सही तरीके से खाने पर वजन घटा भी सकता है? आइए जानते हैं सब.

ऋषिकेश: भारतीय रसोई में घी का खास महत्व है. दाल में एक चम्मच घी, गर्म रोटी पर घी या फिर खिचड़ी के साथ घी का स्वाद कई लोगों को बहुत पसंद आता है. घरों में अक्सर यह भी कहा जाता है कि घी खाने से शरीर मजबूत बनता है. यही वजह है कि कुछ लोग इसे वजन कम करने से भी जोड़ देते हैं. हालांकि, घी अपने आप में वजन कम करने का कोई जादुई उपाय नहीं है. अगर इसे रोजाना ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो यह वजन बढ़ाने की वजह भी बन सकता है.

लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान डॉ. राजकुमार (आयुष) ने बताया कि घी में कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है. एक चम्मच घी में लगभग 120 कैलोरी होती है. जब कोई व्यक्ति अपने खाने में रोजाना ज्यादा घी शामिल करता है तो उसकी कुल कैलोरी तेजी से बढ़ जाती है. अगर दिनभर की गतिविधियों में उतनी कैलोरी खर्च नहीं होती तो यह अतिरिक्त ऊर्जा शरीर में फैट के रूप में जमा होने लगता है. यही कारण है कि वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों को घी की मात्रा पर खास ध्यान देना चाहिए.

घी में होता है हेल्दी फैट 
कुछ लोग यह भी कहते हैं कि घी में हेल्दी फैट होता है और यह मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है. इसमें कुछ हद तक सच्चाई भी है. घी में विटामिन A, D, E और K जैसे फैट सॉल्युबल विटामिन पाए जाते हैं जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं. ये पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने और कई जरूरी प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. पर इसका मतलब यह नहीं है कि जितना ज्यादा घी खाया जाए उतना ज्यादा फायदा मिलेगा. हर चीज की तरह घी का सेवन भी संतुलन के साथ करना जरूरी है.

क्या है वजन कम करने का नियम?
वजन कम करने का सबसे बड़ा नियम कैलोरी बैलेंस है. यानी शरीर में जितनी कैलोरी जाती है उससे ज्यादा कैलोरी को खर्च करना जरूरी होता है. अगर कोई व्यक्ति रोजाना अपने खाने में घी की मात्रा बढ़ा देता है तो उसका कुल कैलोरी इनटेक बढ़ जाता है. ऐसे में वजन घटाने की प्रक्रिया धीमी पड़ सकती है. यही वजह है कि सिर्फ घी खाने से वजन कम होने की उम्मीद करना सही नहीं माना जाता.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img