सैकड़ों मीटर तक फैला गैस क्लाउड… देखते ही देखते सफेद धुएं में समा गई गाड़ियां, 4 की मौत, 17 घायल
चिली के सैंटियागो में गुरुवार, 19 फरवरी को एक लिक्विड गैस ले जा रहे ट्रक में विस्फोट हो गया. इस हादसे में चार लोगों की मौत और 17 लोग घायल हुए. बताया गया है कि ट्रक का चालक नियंत्रण खो बैठा था. शुरुआती जानकारी के अनुसार, चालक भी मृतकों में शामिल है. विस्फोट के कारण एक विशाल गैस क्लाउड फैला और करीब 150–200 मीटर तक प्रभाव महसूस हुआ. इससे कम से कम 50 वाहन क्षतिग्रस्त हुए. प्रॉसिक्यूटर कार्यालय ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. फिलहाल गैस कंपनी Gasco ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं दी है.





