3.6 C
New York

गरियाबंद पूर्व न.पा. अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने नई दिल्ली में बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात अध्यक्ष बनने पर दी बधाई और शुभकामनाएं

Published:

✍️ टीवी 1 इंडिया न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़

गरियाबंद _भाजपा नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने बुधवार को नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं इस दौरान गफ्फू मेमन ने कहा कि नितिन नबीन जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना पार्टी संगठन की दूरदर्शी सोच और कुशल रणनीतिक का परिचायक है। उन्होंने कहा भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने ऐसे नेता को शीर्ष जिम्मेदारी सौंपी है, जो युवा होने के साथ-साथ संगठन की जमीनी हकीकत को भली-भांति समझते हैं वे कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने में विश्वास रखते हैं। मेमन ने कहा कि नितिन नबीन जी ने अपने राजनीतिक और संगठनात्मक कौशल का परिचय पहले छत्तीसगढ़ में दिया, जहां प्रभारी रहते हुए उन्होंने संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की। जिससे राज्य की सत्ता में भाजपा की ऐतिहासिक वापसी हुई। इसके बाद बिहार में भी उनके कुशल रणनीति के चलते भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की, यह उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता, चुनावी प्रबंधन और संगठनात्मक पकड़ को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन जी का व्यक्तित्व सरल, सुलभ और डाउन-टू-अर्थ है। वे सत्ता या पद से नहीं, बल्कि सेवा और संगठन भाव से कार्य करते हैं। उनकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे संगठन की हर कड़ी चाहे वह बूथ स्तर का कार्यकर्ता हो या वरिष्ठ पदाधिकारी, सभी को समान सम्मान देते हैं और सबको साथ लेकर आगे बढ़ते हैं।पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रभारी रहते हुए नितिन नबीन जी का मार्गदर्शन प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को निरंतर मिलता रहा। स्वयं नगर पालिका अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने नगर विकास से जुड़े कई विषयों, संगठनात्मक कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर नितिन नबीन जी से चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। चाहे नगर पालिका से संबंधित समस्याएं हों, गरियाबंद जिले के संगठनात्मक कार्यक्रम हों या प्रदेश के किसी भी हिस्से में भाजपा कार्यकर्ताओं को सहयोग और मार्गदर्शन की आवश्यकता हो, छत्तीसगढ़ प्रभारी के रूप में नितिन नबीन जी हमेशा पूरी प्रतिबद्धता, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहे और उनकी समस्याओं का निराकरण किया।पूर्व न.पा. अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने कहा कि नितिन नबीन जी का नेतृत्व संगठनात्मक दृष्टि से काफी सशक्त है। उनके नेतृत्व में भाजपा वैचारिक और संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नवीन जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से देशभर में पार्टी को नई दिशा, नई ऊर्जा और नया आत्मविश्वास मिलेगा।

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img