फोल्डेबल आईफोन से लेकर OLED मैकबुक तक, ऐपल कर रहा नए प्रीमियम सेगमेंट Ultra सीरीज पर फोकस, होंगी ये खासियत


Last Updated:

ऐपल इस साल आईफोन अल्ट्रा, एयरपॉड्स अल्ट्रा और मैकबुक अल्ट्रा पेश कर सकता है. आईफोन अल्ट्रा फोल्डेबल हो सकता है और इसकी कीमत $2000 तक हो सकती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

फोटो: AI

टेक दिग्गज ऐपल इस साल अपने प्रोडक्ट लाइनअप को और भी प्रीमियम बनाने की तैयारी कर रहा है. एक नई रिपोर्ट के अनुसार कंपनी कम से कम तीन नए ‘अल्ट्रा’ क्लास डिवाइस पेश कर सकती है. इनमें संभावित तौर पर आईफोन अल्ट्रा, एयरपॉड्स अल्ट्रा और मैकबुक अल्ट्रा शामिल हो सकते हैं.

ब्लूमबर्ग के पत्रकार मार्क गरमैन ने अपने पावर ऑन न्यूज़लेटर में बताया कि ऐपल अब एक नए सुपर-प्रीमियम सेगमेंट पर ध्यान दे रहा है. कंपनी के एंट्री-लेवल और मिड-रेंज प्रोडक्ट जैसे ऐपल वॉच SE और आईपैड 11 पहले से ही ऐसे यूज़र्स के लिए उपलब्ध हैं जो ऐपल इकोसिस्टम में कम कीमत में प्रवेश करना चाहते हैं.

फोल्डेबल आईफोन अल्ट्रा हो सकता है सबसे महंगा iPhone
रिपोर्ट्स के अनुसार ऐपल का सबसे बड़ा हाईलाइट फोल्डेबल आईफोन हो सकता है, जिसे फिलहाल आईफोन अल्ट्रा के नाम से जाना जा रहा है. इसकी कीमत लगभग $2000 (करीब 1.6 लाख रुपये) तक हो सकती है.

इस डिवाइस में एक बड़ा फोल्ड होने वाला डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा इसमें अंडर डिस्प्ले सेंसर भी हो सकते हैं, जिससे फ्रंट कैमरा जैसे कंपोनेंट स्क्रीन के नीचे छिपे रहेंगे. अगर यह फोन लॉन्च होता है तो यह ऐपल के इतिहास का सबसे महंगा और एडवांस्ड आईफोन बन सकता है.

एयरपॉड्स अल्ट्रा में मिल सकते हैं AI-बेस्ड फीचर
ऐपल नए हाई-एंड वायरलेस ईयरबड्स पर भी काम कर सकता है जिन्हें एयरपॉड्स अल्ट्रा जा रहा है. ये मौजूदा एयरपॉड्स प्रो से ऊपर की कैटेगरी में रखे जा सकते हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें बिल्ट-इन कंप्यूटर विजन कैमरे हो सकते हैं, जो विजुअल डेटा को सिरी तक भेजेंगे. इससे सिरी यूज़र के आसपास के माहौल को समझकर ज्यादा बेहतर और संदर्भ आधारित जानकारी दे सकेगा.

मैकबुक अल्ट्रा में मिल सकता है OLED टच डिस्प्ले
तीसरा डिवाइस मैकबुक अल्ट्रा हो सकता है. इस लैपटॉप में टच एनेबल्ड OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जो ऐपल के मैक लाइनअप के लिए बड़ा बदलाव होगा.

रिपोर्ट के अनुसार इसकी कीमत मौजूदा मैकबुक प्रो मॉडल्स से लगभग 20 प्रतिशत ज्यादा हो सकती है. आने वाले समय में ऐपल इस सुपर-प्रीमियम रणनीति को अन्य प्रोडक्ट्स तक भी बढ़ा सकता है, जैसे कि फोल्डेबल OLED आईपैड या हाई-एंड iMac.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img