खाना जल्दी नहीं पचता, पेट फूल जाता है, कहीं गट हेल्थ गड़बड़ तो नहीं? ऐसे रखें हेल्दी


How to keep Gut health fit: पेट और आंतों की सेहत का ख्याल (Gut health) रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि आपका पेट, बड़ी-छोटी आंतें, संपूर्ण पाचन तंत्र सही है तो पूरे शरीर का सिस्टम सही है. दरअसल, गट (Gut) दूसरा ब्रेन होता है. गट का संबंध सिर्फ पेट से नहीं होता है, बल्कि ये मुंह से शुरू होकर आपके गले, पेट, आंतों, लिवर, किडनी, स्प्लीन, रेक्टम, गुदा (anus) आदि ये सभी चीजें गट का ही हिस्सा होती हैं. ऐसे में गट हेल्थ का सही होना बहुत जरूरी है. डाइजेस्टिव सिस्टम का पूरा हिस्सा आपका गट होता है. ऐसे में इसका ख्याल रखना बहुत जरूरी है. अक्सर लोग बाहर का उल्टा-सीधा, अनहेल्दी फूड्स का सेवन करते हैं, जिससे कब्ज, अपच, ब्लोटिंग की समस्याएं होती हैं. कब्ज लगातार रहना भी संपूर्ण डाइजेस्टिव सिस्टम को प्रभावित करता है. ऐसे में गट हेल्थ को सही बनाए रखने के लिए क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए, कब्ज से कैसे बचें, डाइजेशन को कैसे दुरुस्त रखें? इस वीडियो में इन सवालों के साथ ही जानिए आपकी डेली की कौन सी आदतों की वजह से आपका पेट खराब होता है, गैस अधिक बने तो क्या करना चाहिए, तला-भुना और मीठा खाने से पेट पर क्या असर पड़ता है? यूट्यूब चैनल KADAK पर फंक्शनल न्यूट्रिशनिस्ट सोनाली बंसल ने गट हेल्थ से संबंधित दीं ये महत्वपूर्ण जानकारियां.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img