फ्लिपकार्ट की गजब डील! सिर्फ ₹5,599 में मिल रहा है धांसू स्मार्ट TV, कमरे को बन जाएगा मिनी थिएटर


अगर आप नया स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ सेल आपके लिए शानदार मौका लेकर आई है. इस सेल के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर बड़ी छूट दी जा रही है, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान स्मार्ट टीवी डील्स खींच रही हैं. खास बात ये है कि अब आप सिर्फ ₹5,599 में भी Smart LED TV खरीद सकते हैं, जो पहले के मुकाबले काफी सस्ता माना जा रहा है.

इस सेल में खास तौर पर थॉमसन ब्रांड के कई स्मार्ट टीवी मॉडल्स पर आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं. यह ब्रांड उन लोगों के बीच काफी पॉपुलर है जो कम कीमत में अच्छे स्मार्ट फीचर्स वाला टीवी खरीदना चाहते हैं. 24-इंच से लेकर 75-इंच तक कई साइज के टीवी पर कीमतों में अच्छी कटौती की गई है.

6 हज़ार से कम दाम में स्मार्ट TV
सबसे सस्ता ऑप्शन थॉमसन TM2490 24 इंच स्मार्ट टीवी है, जिसकी कीमत सिर्फ ₹5,599 रखी गई है. वहीं थॉमसन अल्फा 24 इंच स्मार्ट टीवी को आप ₹6,799 में खरीद सकते हैं. अगर आपको थोड़ा बड़ा स्क्रीन चाहिए, तो थॉमसन अल्फा 32 इंच स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत ₹8,499 है, जबकि एक दूसरे 32-इंच मॉडल ₹7,299 में उपलब्ध है. इन मॉडलों की कीमतों में लगभग ₹400 से ₹1,000 तक की कटौती की गई है.

बड़ी स्क्रीन पसंद करने वालों के लिए भी अच्छे विकल्प मौजूद हैं. थॉमसन Alpha 40-इंच स्मार्ट टीवी अब ₹12,999 से शुरू हो रहा है. वहीं 43-इंच 4K स्मार्ट टीवी की कीमत घटकर ₹14,999 हो गई है. इन टीवी में एंड्रॉयड TV प्लेटफॉर्म मिलता है, जिससे आप नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब जैसे OTT ऐप्स आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं.

अगर आप और बेहतर एक्सपीरिएंस चाहते हैं, तो थॉमसन 55-इंच 4K स्मार्ट टीवी भी सेल में ₹26,499 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है. इसमें HDR10+, डॉल्बी एटमॉस, डॉल्बी डिजिटल प्लस और ट्रूसराउंड जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा 2GB RAM और 16GB स्टोरेज की वजह से स्मूद स्ट्रीमिंग का एक्सपीरिएंस मिलता है.

होम थिएटर जैसा एक्सपीरिएंस चाहने वालों के लिए 75-इंच MiniQD 4K स्मार्ट टीवी भी ऑफर में है, जिसकी कीमत ₹94,999 रखी गई है. इसमें शानदार Mini QD डिस्प्ले, 108W के पावरफुल स्पीकर्स और स्मूद गूगल TV इंटरफेस दिया गया है.

यानी कि अगर आप अपने लिविंग रूम के लिए बड़ा टीवी लेना चाहते हैं या बेडरूम के लिए बजट स्मार्ट टीवी ढूंढ रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट की यह सेल आपके लिए काफी फायदे का सौदा साबित हो सकती है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img