पोको X8 प्रो और प्रो मैक्स की पहली सेल आज से! मिल रहे हैं बंपर ऑफर, धूम मचा रही है 9000mAh बैटरी,100W चार्जिंग


पोको X8 प्रो 5G और पोको X8 प्रो Max 5G आखिरकार भारत में लॉन्च के बाद आज पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होने के लिए तैयार है. पोको की इस नई सीरीज़ में दमदार परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और प्रीमियम फीचर्स का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. सेल की शुरुआत फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे होगी.

पोको X8 प्रो 5G की शुरुआती कीमत ₹29,999 (8GB + 256GB) है, जबकि इसका 12GB RAM वेरिएंट ₹32,999 में आता है. वहीं, पोको X8 प्रो Max 5G की कीमत ₹39,999 (12GB + 256GB) से शुरू होकर ₹43,999 (12GB + 512GB) तक जाती है. कंपनी Iron Man Edition भी लेकर आई है, जिसकी कीमत ₹34,999 है.

ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को ₹3,000 तक का बैंक या एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है. इसके साथ 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और 1 साल का स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन भी दिया जा रहा है (23 मार्च की खरीद पर). इसके अलावा यूट्यूब प्रीमियम (2 महीने) और स्पॉटीफाई प्रीमियम (3 महीने) जैसे बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं.

कैसै हैं स्पसिफिकेशंस…

डिस्प्ले और डिजाइन- पोको X8 प्रो मैक्स 5G में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. वहीं, पोको X8 प्रो 5G में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. दोनों ही फोन HDR10+ सपोर्ट और 3840Hz PWM डिमिंग टेक्नोलॉजी के साथ शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देते हैं. साथ ही, IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स इन्हें पानी और धूल से सुरक्षित बनाती हैं.

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
पोको X8 प्रो Max 5G में मीडियाटेक डायमेंसिटी 9500s (3nm) चिपसेट दिया गया है, जबकि पोको X8 प्रो 5G में डायमेंसिटी 8500 Ultra (4nm) प्रोसेसर मिलता है. दोनों डिवाइसेज में 12GB तक LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट है, जिससे हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग स्मूद रहती है. ये स्मार्टफोन्स एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 के साथ आते हैं.

कैमरा फीचर्स
दोनों ही स्मार्टफोन्स में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ) और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. ये डिवाइसेज 4K/60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं.

बैटरी और चार्जिंग
पोको X8 प्रो Max 5G में 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो इस सेगमेंट में काफी खास है. वहीं पोको X8 प्रो 5G में 6,500mAh बैटरी मिलती है. दोनों फोन 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करते हैं, जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं.

कूलिंग और सिक्योरिटी
मैक्स वेरिएंट में 5800mm एरिया वाला एडवांस 3D Ice Loop कूलिंग सिस्टम मिलता है, जबकि प्रो मॉडल में 5300mm कूलिंग एरिया है. दोनों फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो तेज और सुरक्षित अनलॉकिंग सुनिश्चित करता है.

पोको X8 प्रो सीरीज़ उन यूजर्स के लिए शानदार ऑप्शन है, जो दमदार बैटरी, हाई परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img