केजरीवाल के ‘शीशमहल’ पर फाइनल कीमत पता ही लग गई, 342 प्रतिशत का हुआ ज्‍यादा खर्च


होमताजा खबरDelhi

केजरीवाल के ‘शीशमहल’ पर फाइनल कीमत पता ही लग गई, 342 प्रतिशत का हुआ ज्‍यादा खर्च

Last Updated:

Zoom

दिल्ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास विस्तार प्रोजेक्ट ‘शीशमहल’ पर ताजा CAG रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें गंभीर वित्तीय गड़बड़ियों की पुष्टि की गई है. रिपोर्ट के अनुसार इस प्रोजेक्ट की लागत 7.91 करोड़ रुपये से बढ़कर 33.66 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो मूल बजट से 342% अधिक थी. CAG ने पाया कि ई-टेंडरिंग और ओपन बिडिंग के नियमों की अनदेखी की गई. बिना उचित अनुमति के 170 आइटम्स में बदलाव कर करोड़ों का अतिरिक्त भुगतान किया गया. इसके अलावा, ₹1.87 करोड़ का फंड अन्य कामों में डायवर्ट किया गया. ऑडिट में यह भी सामने आया कि PWD जरूरी रिकॉर्ड और वाउचर पेश करने में विफल रहा. CAG ने इसे खराब योजना और सरकारी धन का दुरुपयोग करार दिया है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img