मशहूर गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ा, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज जारी


आठ दशकों तक फैले अपने करियर में आशा भोसले हर तरह के गाने गाने की अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं। उनके कुछ लोकप्रिय गानों में ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’, ‘अभी ना जाओ छोड़ कर’, ‘इंतहा हो गई इंतजार की’ आदि शामिल हैं।

मशहूर गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ा, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज जारी

i

user

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने देने वाली दिग्गज गायिका आशा भोसले को शनिवार को दिल का दौरा पड़ा है। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। सूत्रों के अनुसार, 92 वर्षीय भोसले को फेफड़ों से संबंधित समस्याएं भी थीं।

अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। डॉ. समदानी ने बताया कि आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट आने के बाद तुरंत अस्पताल लाया गया। फिलहाल, उनका इलाज अस्पताल की इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में चल रहा है। हालांकि, डॉक्टर ने आशा भोसले की वर्तमान हालत का जानकारी नहीं दी।

आशा भोसले भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय और अनुभवी गायिकाओं में से एक हैं। उन्होंने आठ दशकों से अधिक समय तक फिल्मों में गायकी की है और हजारों गीतों को अपनी अनोखी आवाज दी है। लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले ने अपनी मधुर आवाज से कई पीढ़ियों को मोहित किया है। उनके स्वास्थ्य की खबर सुनकर फिल्म और संगीत जगत में चिंता की लहर दौड़ गई है। प्रशंसक और सहकर्मी सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

आठ दशकों तक फैले अपने करियर में आशा भोसले हर तरह के गाने गाने की अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं। वह दिग्गज गायिका दिवंगत लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं।आशा भोसले के कुछ लोकप्रिय गानों में ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’, ‘अभी ना जाओ छोड़ कर’, ‘इंतहा हो गई इंतजार की’ आदि शामिल हैं।

ब्रीच कैंडी अस्पताल ने अभी तक आशा भोसले की वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है, जहां डॉक्टरों की एक पूरी टीम लगातार उनके स्वास्थ्य को मॉनिटर कर रहे हैं। आशा भोसले को पिछले कुछ सालों में उम्र के कारण स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वे अभी भी सक्रिय हैं और संगीत कार्यक्रमों में शामिल होती रहती हैं। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि आशा भोसले की स्थिति स्थिर होने पर आगे की जानकारी दी जाएगी।




Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img