Last Updated:
राजगीर का अमेज वाटर पार्क गर्मी से राहत के लिए पर्यटकों का पसंदीदा ठिकाना बन गया है. यहां का आर्टिफिशियल वॉटरफॉल और वॉटर स्लाइड्स युवाओं और बच्चों को खूब लुभा रहे हैं. लेडीज गार्ड की तैनाती और भोजन की सुविधा के कारण पटना व नवादा से बड़ी संख्या में परिवार यहाँ पहुंच रहे हैं.
नालंदा: बिहार में मार्च के दूसरे सप्ताह से ही गर्मी का अहसास शुरू हो चुका है. ऐसे में गर्मी की शुरुआत के साथ ही नालंदा जिले में कई वाटर हैं जो पर्यटकों का दिल जीत लेते हैं. चाहें खूबसूरती हो या खासियत. इसी कड़ी में अब राजगीर स्थित एक वाटर पार्क में एक बार फिर रौनक लौट आई है. मार्च और अप्रैल के महीनों में यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है. आसपास के जिलों जैसे पटना, नवादा और शेखपुरा से लोग परिवार और दोस्तों के साथ यहां पहुंच रहे हैं.
फैमिली के लिए बन रहा पसंदीदा ठिकाना
अमेज वाटर पार्क को लेकर लोगों का कहना है कि यहां बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए अलग-अलग मनोरंजन की व्यवस्था की गई है. महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लेडीज गार्ड की तैनाती की गई है. यही वजह है कि परिवार के साथ आने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है. यहां प्रवेश के लिए प्रति व्यक्ति टिकट लेना होता है. टिकट के साथ खाने-पीने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है. जिससे पर्यटकों को एक ही जगह मनोरंजन और भोजन दोनों मिल जाते हैं. हालांकि, पार्क प्रबंधन की ओर से समय-समय पर अलग-अलग ऑफर भी दिए जाते हैं, जिनकी जानकारी मौके पर मिलती है.
आकर्षण का केंद्र बना आर्टिफिशियल वॉटरफॉल
नवादा के ककोलत जलप्रपात के साथ ही यह वाटर पार्क भी सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र बन जाता है. यह विशाल मानव निर्मित वॉटरफॉल है. जो पर्यटकों को प्राकृतिक झरने जैसा अनुभव देता है. खासकर युवाओं और बच्चों के बीच लोकप्रिय है. इसके अलावा विभिन्न वॉटर स्लाइड्स और पूल भी लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं.गर्मी के मौसम में राजगीर आने वाले पर्यटकों के लिए यह वाटर पार्क मनोरंजन का एक प्रमुख विकल्प बनकर उभर रहा है, जहां लोग दिनभर की भागदौड़ से दूर कुछ समय सुकून और मस्ती के साथ बिताते नजर आ रहे हैं.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.





