मिडिल ईस्ट संकट से पाकिस्तान में गहराया बिजली संकट और मिसाइलों के मलबे के कारण 5 भारतीय घायल


अबू धाबी में मिसाइलों के मलबे के कारण पांच भारतीय घायल

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की वायु रक्षा प्रणाली द्वारा अवरुद्ध की गई मिसाइलों के मलबे के कारण अबू धाबी में शुक्रवार को पांच भारतीय नागरिक घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

यूएई की सरकारी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम की खबर के अनुसार, प्राधिकारियों ने पुष्टि की कि इस घटना में छह नेपाली नागरिकों और पांच भारतीय नागरिकों को मामूली से मध्यम चोटें आई हैं।

अबू धाबी मीडिया कार्यालय के अनुसार, एक अन्य नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल हुआ है यानी कुल 12 लोग घायल हुए हैं।

संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यूएई की वायु रक्षा प्रणालियों ने शुक्रवार को ईरान की ओर से दागी गई 18 बैलिस्टिक मिसाइल, चार क्रूज मिसाइल और 47 मानव रहित यान (यूएवी) को उनके लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही अवरुद्ध कर दिया।

ईरानी हमलों की शुरुआत से अब तक यूएई की वायु रक्षा प्रणालियों ने 475 बैलिस्टिक मिसाइल, 23 क्रूज मिसाइल और 2,085 मानव रहित यान (यूएवी) को उनके लक्ष्य तक पहुंचने से रोका है।

बयान में बताया गया कि इन हमलों में सशस्त्र बलों के दो सदस्यों की मौत हुई है और सशस्त्र बलों के लिए अनुबंध पर काम कर रहा मोरक्को का एक नागरिक भी इन हमलों में मारा गया है।

इसमें कहा गया है कि इन हमलों में अब तक पाकिस्तानी, नेपाली, बांग्लादेशी, फलस्तीनी और भारतीय नागरिकता के नौ लोगों की मौत हुई है।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img