
मिसाइल रुद्रम-2
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने आज एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डीआरडीओ ने हवा से सतह पर मार करने वाली एंटी रेडिएशन मिसाइल रुद्रम-2 का सफल परीक्षण किया है। इस मिसाइल का परीक्षण वायु सेना के लड़ाकू विमान सुखोई-30 से आज ओडिशा के तट पर किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस सफलता पर डीआरडीओ को बधाई दी है।
परीक्षण के सभी उद्देश्य पूरे
डीआरडीओ ने इस सफल परीक्षण की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की है। इस पोस्ट में डीआरडीओ ने लिखा है कि उड़ान परीक्षण में परीक्षण के सभी उद्देश्यों के लिए पूरा किया गया। परीक्षण में प्रोपल्शन सिस्टम, नियंत्रण और गाइडेंस प्रोफाइल की पुष्टि हुई।
