अक्सर लोग बच्चों की बड़ी-बड़ी आंखें देखकर खुश होते हैं और कहते हैं कि वाह आंखें कितनी बड़ी हैं और सुंदर हैं. आमतौर पर आंखों को सुंदरता का पैमाना भी माना गया है, लेकिन दरियागंज के डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल में एसोसिएट मेडिकल डायरेक्टर, ग्लूकोमा सर्विसेज की प्रमुख डॉ. सुनीता दुबे कहती हैं कि यह आंखों के अंधेपन की गंभीर बीमारी की शुरुआत भी हो सकती हैं. काला मोतिया या ग्लूकोमा में आंखों की पुतली फैल जाती है और आंखें बड़ी लगने लगती हैं, हालांकि अगर बड़ी आंखों के साथ दो और लक्षण दिखें तो तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए… वीडियो में जानते हैं वे 3 प्रमुख लक्षण जो बताते हैं कि बच्चे की आंखों में अंधेपन की शुरुआत हो गई है..





