डोंगरगढ़ – नवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी के द्वारा अपने निवास में नव दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ नव कन्याओं का पूजन कर उन्हें ससम्मान कन्या भोज कराया गया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि विष्णु लोधी के द्वारा अपने निवास में प्रत्येक वर्ष नवरात्रि के अवसर पर अष्टमी में लगातार कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया जाता रहा है, जो उनकी आस्था, संस्कार और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
इस अवसर पर विष्णु लोधी ने कहा कि मां दुर्गा के पावन स्वरूप हमें सेवा, समर्पण, शक्ति और करुणा का संदेश देते हैं। यह पर्व भारतीय संस्कृति और परंपराओं की महानता को दर्शाता है तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
कार्यक्रम में परिवारजनों की उपस्थिति रही, जिन्होंने भी पूजा-अर्चना में भाग लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
डोंगरगढ़- विष्णु लोधी ने नवरात्रि पर अपने निवास में नव कन्या पूजन एवं कन्या भोज का किया आयोजन
Related articles





