डोंगरगढ़-ईद-उल-फितर के अवसर पर विष्णु लोधी ने दी मुबारकबाद, मुस्लिम समाज ने किया सम्मान

डोंगरगढ़- पावन पर्व ईद-उल-फितर के अवसर पर छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ने मुस्लिम समाज के बीच पहुंचकर उन्हें दिली मुबारकबाद दी।


मुलाकात के दौरान मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। जिसके लिए उन्होंने हृदय से आभार व्यक्त किया।
विष्णु लोधी ने कहा कि ईद-उल-फितर का पर्व हमें प्रेम, त्याग, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। ऐसे पावन अवसर समाज में सद्भाव और आपसी विश्वास को मजबूत करने का कार्य करते हैं।


उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश एवं क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इस दौरान विधायक हर्षिता बघेल ,शहर अध्यक्ष हरीश भंडारी, विजय राज सिंह, धीरज मेश्राम, आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img