1.5 C
New York

Dongargarh Update: मां बम्लेश्वरी मंदिर में लायची दाना (मखाना) का वितरण नहीं किया जाता, झूठी अफवाहें फैलाई जा रही..

Published:

डोंगरगढ़। शहर से 5 किलोमीटर दूर स्थित लायची दाना (मखाना) फैक्टरी पर छापे और कार्यवाही के बाद कुछ लोगों द्वारा मां बम्लेश्वरी मंदिर में हो रहे प्रसाद वितरण के विषय में झूठी अफवाहें फैलाई जा रही है।

इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि मंदिर ट्रस्ट द्वारा किसी भी लाईचीदाना (मखाना) फैक्टरी से खरीदी नहीं की जाती , वर्ष भर दर्शनार्थियों द्वारा चढ़ाये गये नारियल को ही प्रसाद स्वरूप वितरित किया जाता है और जब नवरात्र पर्व के दौरान मंदिर परिसर में नारियल फोड़ना प्रतिबंधित होता है तो प्रसाद में मिश्री दाने का वितरण किया जाता है।

इस संबंध में यह जानकारी देना भी आवश्यक है कि मंदिर ट्रस्ट द्वारा उच्च क्वालिटी का मिश्री दाना खरीदी कर स्वयं के पैकिंग मशीन से मंदिर परिसर में ही पैकिंग कर प्रसाद स्वरूप वितरित किया जाता है।


मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने विज्ञप्ति में दर्शनार्थीयों से अपील करते हुए कहा है कि इस संबंध में फैलाये जा रहे अफवाहों पर ध्यान न देवें। साथ ही मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने ट्रस्ट की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से जो दुष्प्रचार किया जा रहा है उन पर कार्यवाही करने की मांग शासन प्रशासन से किया है।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist Media | Editor | Writer | Digital Creator | Travel Vlogger | Web-app Developer | IT Cell’s | Social Work | Public Relations Contact no: 8602764448

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img