डोंगरगढ़ – आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर नेहरू कॉलेज परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस गरिमामय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ने राष्ट्रनिर्माण में पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।
विष्णु लोधी ने अपने संबोधन में कहा की पंडित जवाहरलाल
नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण, शिक्षा, लोकतंत्र और भाईचारे की जिस मजबूत नींव पर देश खड़ा किया, वही भारत की असली पहचान है। बच्चों के प्रति उनकी ममता उन्हें ‘चाचा नेहरू’ के रूप में अमर बनाती है। आज उनकी जयंती पर हम संकल्प लेते हैं कि उनके आदर्शों और विचारों को आगे बढ़ाकर राष्ट्रहित में कार्य करेंगे। कार्यक्रम को विजयराज सिंह,धिरज मेश्राम आदि ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ,ब्लॉक अध्यक्ष विजय राज सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धीरज मेश्राम, प्रकाश महानदी,अनील मेश्राम, किशोर अंबादे,रिमि भाटिया, साकरे,
प्राचार्य डॉ श्रीमती ई वी रेवती ,
डॉ श्रीमती आशा चौधरी, दिनेश साखरे
भगवती वर्मा सहित कांग्रेसजनों एवं नागरिकों की बड़ी संख्या रही, जिन्होंने मिलकर पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी ने पंडित नेहरू के विचारों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र के हित में कार्य करने का संकल्प दोहराया।
