21.3 C
New York

Dongargarh: संजय उइके की हत्या, शहर में खुलेआम बिक रहा है नशीला पदार्थ, क्या नशा बन रहा हत्या का कारण ?

Published:

डोंगरगढ़ में एक बार फिर खून-खराबे ने दस्तक दी है। शहर में अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हत्या, मारपीट और विवाद की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीती रात कंडरापारा क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान संजय उइके (निवासी बजरंग चौक, कंडरापारा, डोंगरगढ़) के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना रात लगभग 9 बजे की है जब शराब के नशे में हुए एक मामूली विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। आरोपी ने संजय उड़के पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी में रखवाया गया है।

शराब बना शहर की बर्बादी का कारण:

डोंगरगढ़ में अवैध शराब बिक्री अब खुलेआम हो रही है। युवाओं के हाथ में आसानी से नशा पहुंच रहा है, जो कि अपराधों की बड़ी वजह बनता जा रहा है। कंडरापारा की यह ताजा घटना इसी नशे के दुष्परिणाम की एक और मिसाल है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। सभी एंगल से छानबीन की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जनता में डर का माहौल:

लगातार हो रही हत्याओं और अपराधों से आम नागरिकों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर शराब माफिया पर समय रहते लगाम नहीं कसी गई, तो शहर की स्थिति और बिगड़ सकती है।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist Media | Editor | Writer | Digital Creator | Travel Vlogger | Web-app Developer | IT Cell’s | Social Work | Public Relations Contact no: 8602764448

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img