21.3 C
New York

Dongargarh : 21 करोड रुपए की राशि से छोटी मां बम्लेश्वरी मंदिर के सामने ओवर ब्रिज बनाया जाएगा

Published:

डोंगरगढ धर्मनगरी में माँ बम्लेश्वरी देवी मंदिर ट्रस्ट समिति के वाय शेप ओवरब्रिज की मांग को  विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के विशेष प्रयासों से दिपावली के उपहार के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विष्णु अरूण साव ने दी स्वीकृति
मां बमलेश्वरी की नगरी में बहुप्रतिक्षित वाय सेफ ओवर ब्रिज की मांग को विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के विशेष प्रयासों से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व उपमुख्यमंत्री अरूण साव  द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है।

मां बम्लेश्वरी मंदिर

इस हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 करोड रुपए की राशि से छोटी मां बम्लेश्वरी मंदिर के सामने ओवर ब्रिज बनाया जाएगा।  शहर की ओर जाने वाले भारी वाहन वर्तमान में नीचे मंदिर के सामने से होकर शहर की ओर पुराने कॉलेज ओवरब्रिज से होकर निकलते हैं।

इस मार्ग में दर्शनार्थियों का आवागमन निरंतर बना रहता है जिसके कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। साथ ही अंडर ब्रिज में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होने एवं दूसरा कोई विकल्प न होने के कारण सभी वाहनों को नीचे मंदिर के सामने से होकर शहर की ओर जाना पड़ता है।

मंदिर

वर्तमान ट्रस्ट मंडल के गठन होने के पश्चात विगत दो वर्षों से निरंतर ट्रस्ट समिति द्वारा  वाय शेप ओवर ब्रिज के निर्माण हेतु प्रयास किया जा रहा था। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के प्रयासों से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपमुख्यमंत्री अरूण साव द्वारा 21 करोड रुपए की राशि वाय शेप ओवरब्रिज के इस बहु प्रतीक्षित मांग के लिए स्वीकृत होना शासन की ओर से डोंगरगढ़ की जनता एवं तीर्थ यात्रियों को दीपावली का उपहार है।

वाय शेप ओवरब्रिज के स्वीकृत होने पर श्री बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति और समस्त डोंगरगढ़ वासियों द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह उपमुख्यमंत्री अरूण साव सांसद संतोष पाण्डेय का आभार व्यक्त करते हुए डोंगरगढ़ आने वाले समस्त तीर्थ यात्रियों की ओर से उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist Media | Editor | Writer | Digital Creator | Travel Vlogger | Web-app Developer | IT Cell’s | Social Work | Public Relations Contact no: 8602764448

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img