28 C
New York

Dongargarh: म्यूल एकाउंट खाता धारक को किया गिरफ्तार

Published:

डोंगरगढ़: आज फिर एक म्यूल एकाउंट धारक के विरूद्ध कार्यवाही किया है। भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय सायबर अपराध समन्वय केन्द्र के समन्वय पोर्टल में ऐसे म्यूल बैंक एकाउंट जिसका इस्तेमाल सायबर धोखाधड़ी से प्राप्त राशि का व्ययन करने, उपयोग करने व संवर्धन करने के लिये उपयोग में लाया गया है की जानकारी समन्वय पोर्टल में प्रदर्शित होता है।

पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्र में खोले गये म्यूल एकाउंट के धारकों के संबंध में जानकारी संकलित कर वैधानिक कार्यवाही कर रही है।

इसी तारतम्य में थाना डोंगरगढ़ में समन्वय पोर्टल से प्राप्त जानकारी अनुसार म्यूल बैंक खाता क्रमांक- 5260101004072 शाखा केनरा बैंक डोंगरगढ़ के खाता धारक के विरूद्ध दिनांक 18.03.2025 को अप0क्र0- 112/2025 धारा- 411, 413, 414 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना दौरान खाता क्रमांक- 5260101004072 के धारक गुमेन्द्र वर्मा पिता अरूण कुमार उम्र- 29 निवासी ग्राम ठाकुरटोला थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव का पता तलाश कर पुछताछ किया जो दिनांक- 15.05.2024 को सायबर धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि 710/-रू0 तथा दिनांक- 03.06.2024 को 70000/-रू0 अपने खाता में जमा होना बताया। आरोपी ऐसे रकम प्राप्त करने के लिये अपने खाता क्रमांक- 5260101004072 को उपयोग करना बताये। आरोपी के विरूद्ध साक्ष्य सबुत पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

*नाम आरोपीः-* गुमेन्द्र वर्मा पिता अरूण कुमार उम्र- 29 निवासी ग्राम ठाकुरटोला थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव छ0ग

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist Media | Editor | Writer | Digital Creator | Travel Vlogger | Web-app Developer | IT Cell’s | Social Work | Public Relations Contact no: 8602764448

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img