23.8 C
New York

Dongargarh: अर्न्तराज्यीय शराब तस्कर आरोपी गिरफ्तार

Published:

डोंगरगढ़ :ग्राम लेड़ीजोब में मुकेश जंघेल के घर पंहूचकर घेराबंदी कर आरोपी मुकेश जंघेल पिता स्व0 महेश जंघेल उम्र- 34 साल ग्राम लेड़ीजोब थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव छ0ग0 एवं महेन्द्र वर्मा पिता कुमार वर्मा उम्र- 24 साल साकिन मोहारा थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगाव को पकड़कर आरोपी मुकेश जंघेल के घर से एवं टाटा सफारी वाहन क्रमांक- सीजी 10 पी 8765 से कुल 39 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब कुल मात्रा- 351 बल्क लीटर मध्यप्रदेश में निर्मित छत्तीसगढ़ सरकार को बिना टेक्स चुकाये शराब एवं 90 लीटर महुआ लहान किमती- 208260/-रू0 एवं टाटा सफारी वाहन क्रमांक- सीजी 10 पी 8765 किमती- 800000/-रू0 को जप्त कर आरोपीगण के विरूद्ध धारा- 34(2) 36 आबकारी एक्ट कायम कर आरोपीण विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

प्रकरण में आरोपी नंद किशोर साहू पिता अशोक साहू उम्र- 32 साल साकिन बुधवारी पारा, वार्ड क्र0- 15 डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव छ0ग0 घटना दिनांक समय को मौके से फरार हो गया था जिसे डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा पता तलाश कर दिनांक- 10.05.2024 को गिरफ्तार कर आज दिनांक- 11.05.2024 को  न्यायालय में पेश कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

सी0आर0चन्द्रा द्वारा अपने टीम एवं सायबर सेल राजनांदगंाव के साथ मिल कर पकड़ा

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist Media | Editor | Writer | Digital Creator | photography | Travel Vlogger | Web-app Developer | IT Cell’s | Social Work | Public Relations

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img