डोंगरगढ़, 14 फरवरी 2026। मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा संचालित रोप-वे का मरम्मत एवं मेंटेनेंस कार्य के कारण 16 फरवरी 2026, सोमवार से 27 फरवरी 2026, शुक्रवार तक बंद रहेगा।
ट्रस्ट समिति के अनुसार, मेंटेनेंस कार्य पूर्ण होने के बाद रोप-वे का संचालन पुनः प्रारंभ कर दिया जाएगा।
भक्तों से अपील है कि इस अवधि में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और मंदिर दर्शन के लिए पहले से योजना बनाएं।
अधिक जानकारी के लिए मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति से संपर्क करें।
