डोंगरगढ़: रामनवमी के पावन पर्व पर नवरात्रि ड्यूटी की सफलता के बाद राजनांदगांव पुलिस ने माँ बम्लेश्वरी के दरबार में हाजिरी लगाई।

माँ की कृपा से नवरात्रि की चुनौतीपूर्ण ड्यूटी बखूबी निभाने के बाद, पुलिस टीम ने भक्ति भाव से मंदिर में आरती-अर्चना की। राजनांदगांव पुलिस बैंड ने भक्तिमय धुनें बजाकर पूरे परिसर में आध्यात्मिक माहौल बनाया। (पॉज़) सभी पुलिसकर्मियों ने माँ के चरणों में क्षेत्र की शांति-समृद्धि की कामना की।

नवरात्रि में श्रद्धालुओं की सुरक्षा चाक-चौबंद रही। पदयात्रियों के साथ शून्य दुर्घटनाएँ, और डोंगरगढ़ मेला जीरो क्रिमिनल इंसिडेंट के साथ संपन्न। जनता की सराहना से पुलिस गदगद है।

राजनांदगांव पुलिस भविष्य में भी जनसेवा और धार्मिक आयोजनों में समर्पित रहेगी। जय माँ बम्लेश्वरी!





