13.1 C
New York

Dongargarh: 08 म्यूल एकाउंट खाता धारकों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल….

Published:

डोंगरगढ़:भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय सायबर अपराध समन्वय केन्द्र के समन्वय पोर्टल में ऐसे म्यूल बैंक एकाउंट जिसका इस्तेमाल सायबर धोखाधड़ी से प्राप्त राशि का व्ययन करने, उपयोग करने व संवर्धन करने के लिये उपयोग में लाया गया है की जानकारी समन्वय पोर्टल में प्रदर्शित होता है। पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्र में खोले गये म्यूल एकाउंट का जांच कर कार्यवाही की जाती है।



ऐसे ही म्यूल खाता के धारकों के समन्वय पोर्टल से प्राप्त जानकारी अनुसार बंधन बैंक शाखा डोंगरगढ़ में खुले 21 विभिन्न म्यूल बैंक खातों में दिनांक- 25.01.2024 से 31.12.2024 तक सायबर धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि 1006544/-रू0 जमा होना पाया गया जिस पर दिनांक- 15.07.2025 को थाना डोंगरगढ़ में अप0क्र0- 360/2025 धारा- 317(2), 317(4), 317(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

म्यूल अकांउट के विवेचना हेतु वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त एसओपी का पालन करते हुये एवं  पुलिस  मोहित गर्ग, एएसपी  राहुल देव शर्मा व एसडीओपी डोंगरगढ़  आशीष कुंजाम द्वारा प्रकरण के विवेचना हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह को दिये गये दिशा- निर्देशों का पालन करते हुये इसके पूर्व  दिनांक- 19.07.2025 को 08 म्यूल अकांउट खाता धारक 01. मन्नू यादव, 02. सिराजूदीन खान, 03. आर्यन नामदेव, 04. सोहेल खान, 05. चिरावन सेन, 06. रवि ढीमर, 07. सचिन मेश्राम, एवं 08. प्रियांशु जंघेल को गिर कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

प्रकरण में अन्य आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था पता तलाश दौरान आज दिनांक- 26.08.2025 को 06 म्यूल अकाउंट खाता धारक 01. लक्ष्मण निषाद, 02. देवनारायण सोलवंशी, 03. अजय अंबादे, 04. लोकेश गावराने, 05. चेतन धुर्वे एवं 06. आयुश सहारे का पता तलाश कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

*गिरफ्तार आरोपीः-*
01. लक्ष्मण निषाद पिता स्व0 दुखूराम निषाद उम्र- 40 साल, निवासी दंतेश्वरी पारा, वार्ड न0- 02, आरा मशीन के पीछे डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव छ.ग.


02. देवनारायण सोलवंशी पिता मुलचंद सोलवंशी उम्र- 36 साल निवासी- सोल्हापारा, वार्ड न0- 17, युवराज शो-रूम के पास डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव छ.ग.


03. अजय अंबादे पिता अशोक अंबादे उम्र- 26 साल निवासी बड़े कुसमी, वार्ड न0- 04, गौठान के पास, पोस्ट मुसरा, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगाव छ.ग.


04. लोकेश गावराने पिता मनोज गावराने उम्र- 27 साल निवासी भगत सिंह चौक, मछली मार्केट के पास, वार्ड न0- 19,  डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगाव छ.ग.


05. चेतन धुर्वे पिता ललित धुर्वे उम्र- 25 साल निवासी महावीर पारा, वार्ड न0- 12, केनरा बैंक के पास डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगाव छ.ग.


06. आयुश सहारे पिता महेश सहारे उम्र- 18 साल निवासी कालकापारा, वार्ड न0- 10, हनी ब्यूटी पार्लर के पास डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगाव छ.ग.

07. सचिन मेश्राम

08. प्रियांशु जंघेल


उक्त कार्यवाही में निरीक्षक भूषण चंद्राकर, योगेश साहू, किशन, अरुण मनहर, लीलाधर मंडलोई, अजय पटले , नेहा बंजारे का विशेष योगदान रहा।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist Media | Editor | Writer | Digital Creator | Travel Vlogger | Web-app Developer | IT Cell’s | Social Work | Public Relations Contact no: 8602764448

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img