डोंगरगढ़ पुलिस ने गांजा नशेड़ियों पर कड़ा प्रहार किया है। रंगे हाथों 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
8 फरवरी 2026 को थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने महावीर पारा स्थित महावीर मंदिर के पीछे धूनी जलाते हुए गांजा पी रहे 8 नशेड़ियों को पकड़ा। आरोपियों से 100 ग्राम गांजा, चिलम, माचिस और लाइटर सहित 4000 रुपये का माल जब्त किया गया। सभी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 27 के तहत कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार नाम:
- जगन्नाथ पटेल (28), कोठार।
- अमर तिवारी (23), पिपरिया।
- चेतन लारिया (32), टिकरापारा।
- राजू खान (44), भगत सिंह चौक।
- कादिर खान (27), गोलबाजार।
- अनिल वर्मा (33), बसंतपुर।
- सोमनाथ साहू (38), बसंतपुर।
- दीपक सिन्हा (35), चिखली।
7 फरवरी रात को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष जायसवाल की टीम ने तुरंत रेड मारी। एसपी अंकिता शर्मा, एएसपी कीर्तन राठौर और SDO केशरी नंदन नायक के निर्देश पर नशेड़ियों, सट्टेबाजों और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई तेज। टीम में कुरैशी, नरेन्द्र प्रजापति समेत कई जवान शामिल।
पुलिस ने चेतावनी दी – अवैध गतिविधियों पर सख्ती जारी रहेगी। और अपडेट्स के लिए बने रहें।
