Donald Trump on Pakistan PM Shehbaz Sharif | डोनाल्ड ट्रंप के बयान से पाकिस्तान में हड़कंप, शहबाज शरीफ को लेकर ऐसा क्या कहा था?


होमदुनियाअमेरिका

बड़बोले निकले ट्रंप! एक ही पल में पाकिस्तान में मचा हड़कंप, हकीकत जान आई सांस

Last Updated:

Donald Trump on Pakistan PM Shehbaz Sharif: पाकिस्तान के प्रधानमनंत्री शहबाज शरीफ का नाम लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो दावा किया, उससे पाकिस्तान में खलबली मच गई. डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की जान चली जाती, अगर वह दखल नहीं देते. मगर हकीकत कुछ और निकली. आप खुद जानिए कि डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन स्पीच में क्या कहा?

ख़बरें फटाफट

Zoom

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर का क्रेडिट लिया है.

Donald Trump on Pakistan PM Shehbaz Sharif: डोनाल्ड ट्रंप बड़बोले हैं. यह पूरी दुनिया जानती है. कभी वह भारत-पाकिस्तान सीजफायर का क्रेडिट लेते हैं तो कभी राफेल वाला गलत दावा करते हैं. कभी वो सात युद्ध खत्म कराने का दावा करते हैं तो कभी आठ. अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा दावा किया है, जिससे पूरे पाकिस्तान में एक झटके में ही हड़कंप मच गया. डोनाल्ड ट्रंप के सनसनीखेज दावे से शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर की नींद उड़ गई. पाकिस्तान में चर्चा होने लगी कि आखिर ट्रंप ने ऐसा कैसे कह दिया. यह तो पाकिस्तान की एक और इंटरनेशनल बेइज्जती हो गई. मगर जब डोनाल्ड ट्रंप के बयान की हकीकत सामने आई तब जाकर शहबाज शरीफ से लेकर पाकिस्तानी हुकीमत को चैन की सांस आई. यहां बता दें कि यह दावा था ऑपरशन सिंदूर से जुड़ा, जिसमें कहा गया कि उस दौरान पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ की मौत हो सकती थी.
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को अपने दूसरे कार्यकाल में पहले स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने एक बार फिर मई 2025 में हुए भारत-पाकिस्तान संघर्ष का जिक्र किया है. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी मध्यस्थता के दावे को दोहराया है. उनके बयान से सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया. डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया, ‘अगर मैं शामिल नहीं होता तो पाकिस्तान के PM मर जाते.’ मगर जब उनके भाषण को अच्छे से देखा और समझा गया तो यह दावा कुछ और निकला.

पाकिस्तान तक मच गई हलचल

ट्रंप के भारत और पाकिस्तान का जिक्र करते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. कई लोगों को लगा कि ट्रंप दावा कर रहे हैं कि उन्होंने मई 2025 के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को भारतीय हमलों से बचाया है. वहीं, कुछ लोगों ने उनके बयान को अलग तरह से समझा. उनका मानना था कि ट्रंप कह रहे हैं कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उन्हें बताया था कि अमेरिका की दखल के बिना 3.5 करोड़ लोग मारे जाते. हालांकि, हकीत यह है कि ट्रंप डोनाल्ड ने असल में कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने उन्हें बताया कि अगर वह भारत-पाक युद्ध में दखल नहीं देते तो 35 मिलियन यानी 3.5 करोड़ लोग भारतीय हमलों में मारे जाते. सोशल मीडिया पर भी हड़कंप मच गया.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img