Donald Trump News Latest : Ilhan Omar vs Trump | Trump Immigration Speech | Trump Murderer | डोनाल्ड ट्रंप वर्सेस इल्हान ओमार


Last Updated:

अमेरिकी संसद में उस वक्त हाई-वोल्टेड ड्रामा देखने को मिला जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इमीग्रेशन पर भाषण के दौरान सांसद इल्हान ओमार ने उन पर सीधा और तीखा हमला बोल दिया. ट्रंप जब अपनी सख्त नीतियों का बखान कर रहे थे, तभी ओमार ने उन्हें सबके सामने ‘हत्यारा’ कहकर पुकारा, जिससे पूरा सदन सन्न रह गया और ट्रंप भी अपनी आवाज तेज करते दिखाई दिए.

Zoom

डोनाल्ड ट्रंप और इल्हान ओमार के बीच अमेरिकी संसद में बवाल

वॉशिंगटन: अमेरिका की राजनीति में इस वक्त जबरदस्त उबाल देखने को मिल रहा है और ट्रंप को कई तरफा विरोध झेलना पड़ रहा है. बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने उनकी टैरिफ पॉलिसी को अवैध करार दे दिया है और अब उन्हें इमीग्रेशन नीति की वजह से कड़े विरोध का सामना करना पड़ा है. हाल ही में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब अपने सख्त इमीग्रेशन नियमों का बखान करते हुए भाषण दे रहे थे, तब सदन के अंदर एक हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. भाषण के बीच मिनेसोटा की सांसद इल्हान ओमार अपनी सीट से उठ खड़ी हुईं और सीधे ट्रंप के मुंह पर चिल्लाकर कहा ‘तुम हत्यारे हो’. एक बार नहीं इल्हान बार-बार ये दोहराती रहीं और ट्रंप उनकी आवाज दबाने के लिए वॉल्यूम तेज करते गए.

ट्रंप और इल्हान के बीच जबरदस्त बवाल

ओमार का दावा है कि ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीतियों की वजह से सरहदों पर मासूम बच्चों और परिवारों की जान जा रही है. उन्होंने सीधे तौर पर ट्रंप को इन मौतों का जिम्मेदार ठहराया है. हमेशा की तरह ट्रंप भी चुप नहीं रहे. उन्होंने ओमार को ‘देश से नफरत करने वाली’ करार दिया और कहा कि वो अमेरिका की सुरक्षा को खतरे में डाल रही हैं.

View this post on Instagram





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img