Last Updated:
डोनाल्ड ट्रंप का संबोधन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस के स्पेशल सेशन को संबोधित करते हुए अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने इस दौरान दावा किया कि संकट के दौर में उन्होंने अमेरिका संभाला और अब ये स्वर्णिम युग में आ चुका है.
डोनाल्ड ट्रंप का संबोधन. (Credit- Reuters)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन में संबोधन देते हुए कहा कि जब उन्होंने दोबारा पद संभाला, तब देश संकट की स्थिति में था. उन्होंने अपनी सफलता का दावा करते हुए कहा कि अब अमेरिका पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और समृद्ध हो चुका है. अपने दूसरे कार्यकाल के पहले वार्षिक स्टेट ऑफ द यूनियन (SOTU) में अपनी टैरिफ पॉलिसी का बचाव करते हुए दावा किया कि देश की अर्थव्यवस्था पहले कभी इतनी तेजी से नहीं बढ़ी.
साल 2026 के स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण में ट्रंप ने कांग्रेस को संबोधित करते हुए कहा- ‘मेरे प्यारे अमेरिकियों, हमारा राष्ट्र वापस आ गया है पहले से बड़ा, बेहतर, अधिक समृद्ध और ज्यादा मजबूत. उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में अमेरिका और बेहतर प्रदर्शन करेगा.’ डोनाल्ड ट्रंप ने यहां पर सीमाओं का भी जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका की सीमाएं पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुई हैं और पिछले 9 महीने में अमेरिका में बाहर से कोई नहीं आया है. उन्होंने यहां बाहरी लोगों के लिए ‘एलियन’ शब्द का इस्तेमाल किया.
मैं होता तो रूस-यूक्रेन युद्ध न होता
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध का भी जिक्र करते हुए कहा कि अगर मैं होता, तो ये युद्ध होता ही नहीं. वे पहले भी ये बात कह चुके हैं, हालांकि उनके इस युद्ध को खत्म करने के सारे प्रयास पिछले एक साल में विफल हो चुके हैं.
आतंकियों के हाथ में सौंप दें परमाणु हथियार?
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बात करते हुए अपने संबोधन में साफ तौर पर कहा कि हम ऐसा नहीं कर सकते कि दुनिया के सबसे बड़े आतंकियों के हाथ में परमाणु हथियार सौंप दें. उन्होंने ईरान के नेतृत्व को भयानक कहते हुए वहां के प्रोटेस्ट की भी याद दिलाई और अपनी आगे की मंशा भी साफ कर दी.
भारत-पाकिस्तान युद्ध में न घुसता तो …
डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाक युद्ध पर बड़ा दावा करते हुए कहा कि 35 मिलियन लोगों ने माना कि अगर मैं भारत-पाक युद्ध में न घुसता, तो वहां के पीएम मारे जाते.
#WATCH | Addressing the 2026 State of the Union, United States President Donald Trump says, “… In my first 10 months, I ended eight wars… Pakistan and India would have had a nuclear war. 35 million people said the Prime Minister of Pakistan would have died if it were not for… pic.twitter.com/GnrgJKtjID





